फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ajinkya rahane said he is very excited to lead Rajasthan Royals

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बनकर बेहद खुश हैं अजिंक्य रहाणे, फैंस को देना चाहते हैं तोहफा

Tue, 27 Mar 2018 09:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
ajinkya rahane said he is very excited to lead Rajasthan Royals
अजिंक्य रहाणे

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें एडिशन में राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान बने अजिंक्य रहाणे इस जिम्मेदारी को लेकर बहुत खुश हैं। रहाणे को स्टीव स्मिथ की जगह कप्तान बनाया गया है, जो बॉल टेंपरिंग मामले में बुरी तरह फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


29 वर्षीय रहाणे ने कहा, 'मैं राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी को लेकर बेहद उत्सुक हूं, जिसे मैं अपने परिवार की तरह मानता हूं। मैं राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर इस भूमिका के लिए भरोसा जताया।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'मैं रॉयल्स में वापसी को लेकर खुश हूं और टीम के लिए वह सब करना चाहता हूं, जिससे सर्वश्रेष्ठ परिणाम निकलकर आएं। हम आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान रॉयल्स दो साल का निलंबन झेलने के बाद आईपीएल में वापसी कर रही है। रहाणे ने पिछले साल राइजिंग पुणे सुपरजायंट का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने कहा, 'मैं हमारी टीम के तमाम चाहने वालों और फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।' राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल-11 में अपने अभियान की शुरुआत 9 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed