{"_id":"5b6e9b654f1c1b54638b78d2","slug":"ajinkya-rahane-reveals-team-india-mistake-at-lords-against-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताश के पत्तों की तरह ढह गई टीम इंडिया, अजिंक्य रहाणे ने उजागर की कमियां, पुजारा पर दिया यह बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ताश के पत्तों की तरह ढह गई टीम इंडिया, अजिंक्य रहाणे ने उजागर की कमियां, पुजारा पर दिया यह बड़ा बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
रहाणे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ वर्षा बाधित दूसरे टेस्ट में पहली पारी में 107 रन पर सिमटने के बाद भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने स्वीकार किया कि उनके बल्लेबाजों ने चुनौतीपूर्ण हालात में गलतियां की। रहाणे ने कहा , 'इससे अधिक चुनौतीपूर्ण हालात नहीं मिल सकते खासकर इस मौसम में ड्यूक गेंद के साथ। एक बल्लेबाज के तौर पर हालांकि आपको खुद पर भरोसा होना चाहिए। यह सिर्फ रन बनाने की नहीं बल्कि अच्छे डिफेंस और गेंद को छोड़ने की भी बात है। एक बल्लेबाज के लिए यहां खेलना काफी चुनौतीपूर्ण है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा , 'आपको अपनी गलती स्वीकार करनी होगी। इंग्लैंड में यह विकेट के पीछे लपके जाने या रन आउट होने की बात नहीं है बल्कि आपको अपनी गलती स्वीकार करके आगे बढ़ना होगा। हम जितना जल्दी अपनी गलतियों से सबक लेंगे, उतना ही अच्छा होगा।'
विज्ञापन
रहाणे ने कहा , 'हालात वाकई चुनौतीपूर्ण थे। जेम्स एंडरसन ने एक भी शार्ट गेंद नहीं फेंकी। वह एक ही जगह पर गेंद डाल रहा था, जो इस विकेट पर जरूरी है। ऐसे में बल्लेबाज की तकनीक और संयम की परीक्षा होती है।'
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा इस साल में तीसरी बार रन आउट हुए। रहाणे ने कहा , 'इससे बुरा तो लगता है और मुझे यकीन है कि पुजारा भी निराश होंगे। हम खराब मौसम के कारण तीन चार घंटे नहीं खेल सके और एक टीम के तौर पर बुरा लगता है।'