फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Richa Ghosh and Ajinkya Rahane donates to combat coronavirus pandemic

कोरोना से जंग: 16 वर्षीय महिला क्रिकेटर ऋचा ने दिए एक लाख रुपये, रहाणे भी मदद को आगे आए

Sun, 29 Mar 2020 04:08 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 29 Mar 2020 04:08 PM IST
सार

  • 28 मार्च को BCCI ने दिए 51 करोड़ रुपये
  • 688 करोड़ नेटवर्थ वाले कोहली सिर्फ सलाह दे रहे
  • सुरेश रैना ने भी की 52 लाख रुपए देने की घोषणा
  • 1090 करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाले सचिन ने दिए 50 लाख

विज्ञापन
Richa Ghosh and Ajinkya Rahane donates to combat coronavirus pandemic
ऋचा घोष और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

विस्तार

ICC महिला टी-20 विश्व कप में भारत की ओर से खेलने वाली 16 वर्षीय ऋचा घोष ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एक लाख रुपये की मदद की है। बंगाल मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता देते हुए ऋचा के पिता मानाबेंद्रा घोष ने शनिवार को सिलिगुड़ी जिला मजिस्ट्रेट को चेक सौंपा। 

विज्ञापन


टी-20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय सीरीज में ऋचा ने  साथ एक और 16 वर्षीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा के साथ डेब्यू किया था। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) की मान्यता प्राप्त इकाईयों के 66 कैब मैच पर्यवेक्षकों ने 1.5 लाख रुपये जबकि 82 स्कोरर ने अपने एक दिन का वेतन दान किया है, जो मिलाकर 77,420 रुपये होता है।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार की सुबह भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी इस संकट के समय में मदद के लिए आगे आए। रहाणे ने भी इस विकट स्थिति में महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये दान किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

रहाणे ने कहा है कि, इस मुश्किल भरे समय में यह मेरी छोटी सी मदद है, मैं इससे आगे भी अपने तरफ से जो बन पड़ेगा वो करता रहूंगा। सुरेश रैना ने 52 लाख, सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख, ईशान किशन ने 20 लाख और सौरभ तिवारी ने डेढ़ करोड़ रुपये की मदद राहत कोष में की है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वैश्विक महामारी बन चुने खतरनाक कोरोना वायरस कोविड-19 से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 51 करोड़ रुपए की मदद देने का फैसला किया है।

अब तक मदद कर चुके अहम भारतीय खिलाड़ी

Richa Ghosh and Ajinkya Rahane donates to combat coronavirus pandemic
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर
  • 'भारत रत्न' सचिन तेंदुलकर ने 27 मार्च को 50 लाख रुपए देने की घोषणा की
  • बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली 50 लाख रुपये का चावल देंगे
  • सुरेशा रैना केंद्र और राज्य सरकार को मिलाकर 52 लाख देंगे
  • रियो ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने 10 लाख रुपये दान दिए
  • युवा धाविका हिमा दास ने असम सरकार की मदद के लिए एक माह की सैलरी दी
  • पहलवान बजरंग पूनिया भी अपने छह माह की सैलरी हरियाणा सरकार को दे चुके
  • भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने सांसद ऋण निधि से एक करोड़ रुपये जारी किए
  • पूर्व भारतीय ओपनर अपनी एक महीने की सैलरी भी केंद्रीय राहत कोष में देगे
  • 760 करोड़ की संपत्ति वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अबतक एक पैसा दान नहीं किया

विदेशी खिलाड़ियों ने खोली तिजोरी

Richa Ghosh and Ajinkya Rahane donates to combat coronavirus pandemic
फेडरर/मेसी/रोनाल्डो - फोटो : अमर उजाला

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनके एजेंट जार्ज मेंडेस कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए पुर्तगाल के अस्पतालों को तीन आईसीयू दिया है। अर्जेंटीना और बार्सिलोना के स्टार फॉरवर्ड लियोनल मेसी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 8.20 करोड़ रुपये (10 लाख यूरो) देने की घोषणा की है।

मेसी की इस रकम को बार्सिलोना में अस्पताल क्लीनिक और घरेलू देश में स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जाएगा। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपने देश स्विट्जरलैंड के लोगों के लिए 10 लाख डॉलर से अधिक राशि दान की। 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन और उनकी पत्नी ने बुधवार को इस संकट से निबटने के लिए 10 लाख स्विस फ्रैंक (करीब आठ करोड़ रुपये) की धनराशि दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed