{"_id":"63a2e86c8e7b9c6c9c17e685","slug":"ajinkya-rahane-blast-just-before-ipl-auction-2023-hits-double-century-in-ranji-trophy-sarfaraz-scores-hundred","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: आईपीएल नीलामी से ठीक पहले अजिंक्य रहाणे का धमाका, रणजी में जड़ा दोहरा शतक, सरफराज की सेंचुरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: आईपीएल नीलामी से ठीक पहले अजिंक्य रहाणे का धमाका, रणजी में जड़ा दोहरा शतक, सरफराज की सेंचुरी
Wed, 21 Dec 2022 04:35 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 21 Dec 2022 04:35 PM IST
सार
अजिंक्य रहाणे के अलावा यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान ने भी शतक लगाया। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 80 गेंद पर 90 रन बनाए। मुंबई ने अपनी पहली पारी को छह विकेट पर 651 रन बनाकर घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल नीलामी से दो दिन पहले रणजी ट्रॉफी में शानदार पारी खेली है। उन्होंने मुंबई के लिए खेलते एलीट ग्रुप-बी के दूसरे मैच में हैदराबाद के लिए शानदार दोहरा शतक लगाया। रहाणे के अलावा यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान ने भी शतक लगाया। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 80 गेंद पर 90 रन बनाए। मुंबई ने अपनी पहली पारी को छह विकेट पर 651 रन बनाकर घोषित कर दिया।
पहले दिन स्टंप तक मुंबई ने तीन विकेट पर 457 रन बना लिए थे। रहाणे 139 और सरफराज 40 रन बनाकर नाबाद थे। दोनों ने दूसरे दिन भी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। रहाणे ने लंच के बाद अपना दोहरा शतक और सरफराज ने शतक पूरा किया। रहामे ने 261 गेंद पर 204 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 26 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, सरफराज ने 161 गेंद की पारी में 126 रन बनाए। उन्होंने 18 चौके लगाए।
टीम इंडिया से बाहर चल रहे रहाणे
फरवरी में अजिंक्य रहाणे को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस साल जनवरी में खेला था। रहाणे ने टेस्ट में अपना पिछला शतक दिसंबर 2020 में लगाया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में 112 रन की पारी खेली थी। उसके बाद 28 पारियों में रहाणे ने तीन अर्धशतक लगाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 48, 20, 0, 58, 9 और एक रन की पारी खेली थी। उसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
रहाणे को केकेआर ने किया था रिटेन
रहाणे आईपीएल के पिछले सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेले थे। सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें केकेआर ने रिटेन नहीं किया। उन्होंने आईपीएल के पिछले सीजन में सात मैचों में 133 रन बनाए थे। आईपीएल में चार हजार से ज्यादा रन बना चुके रहाणे को इस बार नई टीम की तलाश है। 23 दिसंबर को होने वाली नीलामी के लिए उन्होंने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है। पिछली बार उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये थे। रहाणे को इतने ही रुपये में कोलकाता ने खरीद लिया था। इस बार देखना है कि उन्हें इस दोहरे शतक का लाभ मिलता है या नहीं।