फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinkya Rahane and Yashasvi Jaiswal will not be available for Mumbai for the remainder of the Ranji Trophy

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के शेष मैच में क्यों नहीं खेलेंगे रहाणे और यशस्वी? मुंबई क्रिकेट संघ को दी जानकारी

Sat, 17 Jan 2026 08:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 17 Jan 2026 08:24 PM IST
सार

विजय हजारे ट्रॉफी के बाद रणजी ट्रॉफी का अगला चरण शुरू होना है। इससे पहले ही मुंबई को झटका लगा है क्योंकि उसके दो स्टार खिलाड़ी शेष सत्र का हिस्सा नहीं होंगे।

विज्ञापन
Ajinkya Rahane and Yashasvi Jaiswal will not be available for Mumbai for the remainder of the Ranji Trophy
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

विस्तार

पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे और भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी के शेष सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे। इस घरेलू टूर्नामेंट के अगले चरण की शुरुआत 22 जनवरी से होगी। मुंबई का 22 से 25 जनवरी तक हैदराबाद से सामना होगा। इसके बाद टीम अपने आखिरी मुकाबले में 29 जनवरी को दिल्ली के खिलाफ खेलेगी। 

विज्ञापन


निजी कारणों के चलते नहीं खेलेंगे रहाणे
महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) के अधिकारी ने कहा, 'रहाणे और यशस्वी रणजी ट्रॉफी सीजन के शेष दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। रहाणे निजी कारणों के चलते इन मैचों से बाहर रहेंगे।'  37 वर्षीय रहाणे ने 2025-26 सीजन की शुरुआत से पहले ही मुंबई की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ नवंबर 2025 में रणजी ट्रॉफी का मैच खेला था। 
विज्ञापन


रहाणे ने मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, लेकिन उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लिया था जहां टीम का सफर क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक से मिली हार के साथ समाप्त हुआ। मुंबई की टीम में सुवेद पार्कर और साईराज पाटिल को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed