फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinky Rahane can lead team India in absence of Virat Kohli against Afghanistan

विराट कोहली नहीं तो कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान? आज होगा खुलासा

Tue, 08 May 2018 04:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 08 May 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
Ajinky Rahane can lead team India in absence of Virat Kohli against Afghanistan

IPL 11 खत्म होते ही टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेलना है। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में होने वाले इस टेस्ट मैच में अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं। बेंगलुरु में 14 जून से शुरू होने वाला यह मुकाबला अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय चयन समिति 8 मई को बेंगलुरु में बैठक करेगी जिसमें कई टीमें चुनी जानी हैं।

विज्ञापन


इसमें अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से लेकर ट्राई सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली इंडिया-ए की टीम भी चुनी जानी है। इस त्रिकोणीय श्रंखला में इंग्लैंड-ए और वेस्टइंडीज-ए की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके अलावा आयरलैंड के खिलाफ 2 टी-20 मैचों के साथ-साथ इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम भी इसी बैठक में चुनी जाएगी।

विज्ञापन

काउंटी खेलने जा रहे विराट

Ajinky Rahane can lead team India in absence of Virat Kohli against Afghanistan

दरअसल, कोहली IPL के बाद इस मैच में हिस्सा न लेकर काउंटी क्रिकेट खेलने इंग्लैंड जा रहे हैं। काउंटी में उन्हें सरे के लिए खेलना है। विराट दोबारा टीम के साथ आयरलैंड में जुड़ेगे जहां भारत को दो टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 और फिर 3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी। इंग्लैंड दौरे का समापन पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से होगा।

खबर है कि निदाहास ट्रॉफी में शानदार खेल दिखाने के बाद आईपीएल में केकेआर की कप्तानी संभालने वाले दिनेश कार्तिक को भी वनडे और टी-20 टीम में शामिल किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले इंडिया-ए टीम में लोकेश राहुल, मुरली विजय और रविचंद्रन अश्विन को भी मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed