फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajay Rohera creates world record for highest first-class score in Ranji Trophy 2018-19

मध्य प्रदेश के इस बल्लेबाज ने रचा इतिहास, डेब्यू मैच ठोका दोहरा शतक, तोड़ा 123 साल पुराना रिकॉर्ड

Sun, 09 Dec 2018 07:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Dec 2018 07:06 AM IST
विज्ञापन
Ajay Rohera creates world record for highest first-class score in Ranji Trophy 2018-19
Ajay Rohera

मध्य प्रदेश के सलामी बल्लेबाज अजय रोहेरा ने शनिवार को रणजी ट्रॉफी 2018-19 में इतिहास रच दिया। दरअसल, मध्य प्रेदश और हैदराबाद के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के राउंड फाइव मुकाबले में मध्य प्रदेश की तरफ से रोहेरा ने 267 रन की नाबाद पारी खेली।

विज्ञापन


बता दें कि 21 वर्षीय रोहेरा का यह डेब्यू मैच था और अपने पहले ही मैच में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बना दिया। रणजी क्रिकेट के अजय ने 84 वर्ष के इतिहास में उन्होंने अपने डेब्यू मैच में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर अपने नाम किया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि रणजी क्रिकेट के इतिहास में अब तक किसी भी बल्लेबाज ने अपने डेब्यू मैच में इतना बड़ा स्कोर नहीं बनाया था। अजय रोहेरा ने 345 गेंदों में 21 चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 267 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहेरा ने तोड़ा 123 साल पुराना रिकॉर्ड

इतना ही नहीं रोहेरा ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल, 1895 में प्रथम क्रिकेट की शुरुआत हुई थी और तब से लेकर अब तक 123 वर्षों में किसी भी बल्लेबाज ने अपने डेब्यू मैच में इतना बड़ा स्कोर नहीं हासिल किया था।

अजय ने नाबाद 267 रन की पारी अपने नाम एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पहले प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू करते हूए सबसे बड़ा स्कोर अमोल मजूमदार के नाम था। उन्होंने साल 1993 में 260 रनों की की बेहतरीन पारी खेली थी।

बता दें कि मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने पहली पारी में 124 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में मध्य प्रदेश ने रोहेरा के नाबाद 267 रन की ऐतिहासिक पारी की बदौलत पहली पारी में 562 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

पहली पारी के आधार पर एमपी की टीम को 295 रन की बढ़त मिली। वहीं, दूसरी पारी में हैदराबाद की टीम ने 185 रन पर सिमट गई। इसी के साथ यह मुकाबला मध्य प्रदेश की टीम ने हैदराबाद को पारी और 253 रन से करारी शिकस्त दी। मध्य प्रदेश की तरफ से पहली पारी में आवेश खान ने पहली पारी में 5, जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed