फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ahmedabad's Sardar Patel complex to be venue for 2036 Games, says Amit Shah

Olympic 2036: अहमदाबाद में ओलंपिक कराने की तैयारी, 2036 के लिए इस कॉम्प्लेक्स का चयन, गृह मंत्री ने दी जानकारी

Sun, 24 Dec 2023 10:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 24 Dec 2023 10:15 PM IST
सार

भारत लंबे समय से 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयारी कर रहा है। अगर गुजरात का सरदार पटेल कॉम्प्लेक्स ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार हो जाता है तो खेलों का महाकुंभ देश में लग सकता है।
 

विज्ञापन
Ahmedabad's Sardar Patel complex to be venue for 2036 Games, says Amit Shah
Amit Shah - फोटो : Social Media

विस्तार

2036 ओलंपिक की मेजबानी को लेकर भारत लंबे समय से तैयारी कर रहा है। समय के साथ देश में ओलंपिक के आयोजन की आशा भी बढ़ती जा रही है। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐसी उम्मीदों को नए पंख दिए हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित सरदार पटेल कॉम्प्लेक्स 2036 ओलंपिक की मेजबानी कर सकता है। गृहमंत्री शाह ने आशा जताते हुए कहा कि गुजरात में नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास एक खेल परिसर बन रहा है। यह 2036 ओलंपिक की मेजबानी करेगा। इससे पहले अक्तूबर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए बोली लगाने की बात कही थी।
विज्ञापन


ओलंपिक की मेजबानी के लिए देश को सक्षम बनाने के लिए गुजरात सरकार ने काफी प्रयास किए हैं। गुजरात सरकार ने ऐसा भव्य आयोजन करने में सक्षम खेल बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए शीर्ष कंपनियों के साथ सहयोग किया है। अपने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित एक खेल कार्यक्रम, सांसद खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन पर बोलते हुए, शाह ने कहा कि मोदी ने सभी सांसदों से अपने क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कहा था।
विज्ञापन


उन्होंने सांसद खेल प्रतियोगिता पर कहा "यह प्रतियोगिता डेढ़ महीने तक चलेगी। फाइनल के बाद मैं आपसे जुड़ूंगा। खेल हमारे अंदर खेल भावना पैदा करता है। शान से हारना और जीतने की आदत रखना जरूरी है। जो लोग खेल या राजनीति में खराब खेलते हैं। उनके अंदर खेल भावना की कमी है।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ओलंपिक की मेजबानी को लेकर कहा "गुजरात में नरेंद्र मोदी स्टेडियम के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान है और इसके पास एक खेल परिसर बन रहा है। यह 2036 ओलंपिक की मेजबानी करेगा (यदि भारत की बोली स्वीकार कर ली जाती है)। सरकार ने सरदार पटेल खेल परिसर के लिए 4600 करोड़ रुपये और नवरंगपुरा खेल परिसर के लिए 600 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह भारत का सबसे बड़ा खेल परिसर होगा।"


शाह ने कहा कि सरकार गुजरात में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए काफी खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि 'खेल महाकुंभ' की शुरुआत मोदी ने तब की थी जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे, जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों से कई खिलाड़ियों को उभरने में मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed