फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ahmedabad Plane Crash: Yusuf Pathan Social Media reaction on plane crash, Tweets Videos Ahmedabad Plane crash

Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे पर आई विराट-रोहित की प्रतिक्रिया, धनश्री-सानिया का दिल टूटा, रैना भी स्तब्ध

Thu, 12 Jun 2025 06:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Jun 2025 06:37 PM IST
सार

यूसुफ पठान ने लिखा- अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एअर इंडिया अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट की घटना के बारे में सुनकर बहुत स्तब्ध हूं। सभी यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।

विज्ञापन
Ahmedabad Plane Crash: Yusuf Pathan Social Media reaction on plane crash, Tweets Videos Ahmedabad Plane crash
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश से खेल जगत स्तब्ध - फोटो : ANI

विस्तार

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अहमदाबाद से टेक ऑफ के बाद 242 यात्रियों से भरा विमान रिहायशी इलाके मेघाणीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद खेल जगत भी स्तब्ध है। रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, सुरेश रैना, क्रुणाल पांड्या, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने इस हादसे पर दुख जताया है, जबकि सानिया मिर्जा और चहल की पूर्व पत्नी धनश्री भी स्तब्ध हैं। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने यात्रियों, सहायक दल और उनके परिजनों के लिए प्रार्थना की। अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन






Image















 

हादसे के बाद एयरपोर्ट के पास मेघाणीनगर में धुएं के गुब्बारे देखे गए। बाद में न्यूज एजेंसी एएनआई ने स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम के हवाले से अपडेट देते हुए कहा कि विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, 'अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हुई।'
 


 

वहीं, डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने जानकारी देते हुए कहा- कैप्टन सुमीत सभरवाल 8200 घंटों के अनुभव वाले एलटीसी हैं। सह-पायलट के पास 1100 घंटों का उड़ान अनुभव था। एटीसी के अनुसार, विमान ने अहमदाबाद से रनवे 23 से दोपहर एक बजकर 39 मिनट पर उड़ान भरी। इसने एटीसी को मेडे कॉल दिया, लेकिन उसके बाद, एटीसी द्वारा की गई कॉल पर विमान द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया। दुर्घटना स्थल से भारी काला धुआं निकलता देखा गया।'
 
 

डीजीसीए ने बताया, 'एअर इंडिया का B787 विमान VT-ANB, अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे। इसमें दो पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे और कुल 230 यात्री थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे।' 
 
 

विजयवाड़ा में मौजूद नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू विमान दुर्घटना की खबर मिलते ही तुरंत अहमदाबाद पहुंच गए। वे डीजीसीए, एएआई, एनडीआरएफ और गुजरात राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि त्वरित, समन्वित प्रतिक्रिया और सहायता सुनिश्चित की जा सके। बचाव और चिकित्सा दल मौके पर हैं।

Image
 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्र के मुताबिक, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के महानिदेशक, टीम के साथ जांच के लिए अहमदाबाद रवाना हुए। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की। उन्होंने उनसे अहमदाबाद जाकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed