फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aggressive batsman Liam Livingstone is making ODI debut for England during 2nd One against India at Pune

सहारा: बिग बैश लीग में धूम मचाने वाले लियाम लिविंगस्टोन क्या डेब्यू वनडे में पार करेंगे इंग्लैंड की नैया ?

Fri, 26 Mar 2021 02:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 26 Mar 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
Aggressive batsman Liam Livingstone is making ODI debut for England during 2nd One against India at Pune
इंग्लैंड बनाम भारत - फोटो : twitter@ICC

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मैच आज पुणे में खेला जा रहा है। ये मैच इंग्लैंड के क्रिकेटर  लियाम लिविंगस्टोन के लिए खास है। इस मैच में  लियाम लिविंगस्टोन अपने वनडे करियर की शुरुआत कर रहे हैं। मौजूदा एकदिवसीय सीरीज में इंग्लैंड की टीम 0-1 से पीछे है। ऐसे में सीरीज में बने रहने के लिए इंग्लैंड दूसरे वनडे में  लियाम लिविंगस्टोन के सहारे वैतरणी पार करने उतरी है। देखना दिलचस्प होगा कि लिविंगस्टोन अपने डेब्यू वनडे में क्या धमाल मचाते हैं। लियाम लिविंगस्टोन इंग्लैंड के 258वें वनडे क्रिकेटर हैं। 

विज्ञापन

लियाम लिविंगस्टोन की बात की जाए तो वह आक्रामक बल्लेबाज हैं। डेब्यू वनडे से पहले लिविंगस्टोन इंग्लैंड के लिए 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। हालांकि उनको इंटरनेशनल क्रिकेट खेले अरसा बीत चुका है। लिविंगस्टोन ने ये दोनों टी-20 इंटरनेशनल मैच करीब चार साल पहले 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ समय समय से लियाम लिविंग्स्टोन क्रिकेट में धुआंधार प्रदर्शन कर रहे हैं। 2020-21 बिग  बैश लीग में उनका बल्ले ने खूब रन उगले। वह बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स टीम का हिस्सा थे। बिग बैश लीग 2020-21 में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। इस सत्र में उन्होंने 14 मैचों में 426 रन बनाए  जिनमें 3 अर्धशतक शामिल थे। 
विज्ञापन

इस प्रदर्शन को देखते हुए लिविंगस्टोन को इंग्लैंड की वनडे टीम में शामिल किया गया। वैसे लिविंग्सटोन दुनियाभर की तमाम टी-20 लीग में खेलते रहे हैं। वह पर्थ स्कॉर्चर्स के अलावा कराची किंग्स, पेशावर जाल्मी राजस्थान रॉयल्स का भी हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा वह कंबरलैंड इंग्लैंड ए और लंकाशयर के लिए भी खेले हैं। लियाम लिविंगस्टोन धुआंधार बल्लेबाजी करने के अलावा ऑफ और लेग स्पिन गेंदबाजी करने में उस्ताद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed