{"_id":"597fc0e0-6235-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"after-two-years-team-india-played-like-champions","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद चैंपियन की तरह खेले विश्व विजेता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दो साल बाद चैंपियन की तरह खेले विश्व विजेता
पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 19 Jan 2013 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2011 का विश्व कप जीतने के बाद पहली बार ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया वनडे की मौजूदा चैंपियन है। मेहमान इंग्लैंड टीम के खिलाफ टीम इंडिया ने रांची वनडे जीत सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है। पिछले कुछ महीनों में भारतीय टीम लगातार संघर्ष करती दिखाई दे रही थी। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच नजदीकी अंतर से हारने के बाद जिस तरह टीम ने वापसी की है वो काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 158 पर समेट कर 127 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की तो तीसरे वनडे में 155 पर रोक इस धमाके को जारी रखते हुए 7 विकेट से मैच जीता। इन दोनों जीत में टीम इंडिया के युवा गेंदबाजों (भुवनेश्वर कुमार, शमी अहमद) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
तीसरा वनडे रांची में खेला गया। कप्तान धोनी के शहर में इस धमाकेदार जीत की उम्मीद तो पहले से ही थी। जब भारत को केवल 12 रन बनाने थे तो धोनी बल्लेबाजी करने आए। हालांकि धोनी ने केवल नाबाद 10 रन बनाए पर उनके मैदान पर उतरते समय प्रशसंकों का उत्साह देखने लायक था।
विज्ञापन
धोनी ने मैच से पहले कहा था कि 'मुझे रांची से प्यार है। आज स्टेडियम में जो 40 हजार लोग मेरा हौसला बढ़ाने आए हैं उन में से कम से कम 15 हजार के साथ मैं टेनिस की गेंद से क्रिकेट खेल चुका हूं।' धोनी का यह बयान उनकी भावनाओं को दिखाने के लिए काफी था।
भारत में क्रिकेट भावनाओं का खेल है। पुरानी गलतियों से पार पाते हुए अगर टीम इंडिया इसी तरह खेलती रही तो जल्द ही वो अपने पुराने रंगे में आ जाएगी।
Ind vs Eng: तीसरे वनडे के फुल स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।