Video: शॉट लगाने के बाद लड़खड़ाकर मैदान पर गिरा खिलाड़ी, हार्ट अटैक से मौत की आशंका, देखें चौंकाने वाला वीडियो
मुंबई में क्रिकेट मैच के दौरान एक खिलाड़ी की मौत हो गई। शॉट मारने के बाद वह अचानक मैदान पर गिर पड़ा जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विस्तार
Another Sudden Death Video
Mumbai: Mira Road Tragedy: Cricketer Collapses and Dies During Local Match. (cause of the death has not been ascertained)pic.twitter.com/dpDKrRnn7j— زماں (@Delhiite_) June 3, 2024विज्ञापन
मैच के दौरान अचानक मैदान पर गिरा खिलाड़ी
रविवार को मुंबई में क्रिकेट मैच के दौरान 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह मैच शहर के कश्मीरा इलाके में एक फार्महाउस में एक कंपनी द्वारा आयोजित किया गया था। पीड़ित की पहचान राम गणेश तेवर के रूप में हुई है, जो घटना के समय बल्लेबाजी कर रहा था। छक्का मारने के तुरंत बाद वह बेहोश हो गया। तेवर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है।
गुप्तांग में गेंद लगने से खिलाड़ी की मौत
यह पहली घटना नहीं है जब किसी खिलाड़ी की क्रिकेट मैच के दौरान मौत हुई। इससे पहले हाल ही में महाराष्ट्र का एक वीडियो चर्चा में आया था जिसमें एक बल्लेबाज के गुप्तांग में गेंद लगने के बाद वह मैदान पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा था। इसके बाद उसके दोस्तों ने उसे होश में लाने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।