{"_id":"5dc6996d8ebc3e5b0c356f1e","slug":"after-glenn-maxwell-now-nic-maddinson-is-facing-mental-sickness-in-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लेन मैक्सवेल के बाद अब एक और क्रिकेटर मानसिक बीमार, पाक के खिलाफ खेलने से इनकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ग्लेन मैक्सवेल के बाद अब एक और क्रिकेटर मानसिक बीमार, पाक के खिलाफ खेलने से इनकार
Sat, 09 Nov 2019 04:38 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 09 Nov 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल और निक मैडिंसन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के बाद एक और कंगारु क्रिकेटर निक मेडिसन ने दिमागी थकान की वजह से क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने मानसिक स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ टूर मैच खेलने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ए टीम के कोच ग्रीम हिक ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, मेडिसन ने शुक्रवार को ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लिखित में इसकी जानकारी दे दी थी। मेडिसन 2016 में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन टेस्ट खेल चुके हैं। तब भी एक बार वो मानसिक तौर पर अस्वस्थ हो गए थे और इसी वजह से टीम से नाम वापस ले लिया था।
विज्ञापन
निक ने घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद 2016 में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। वो तीन टेस्ट खेले भी, लेकिन इसके फौरन बाद वो मानसिक समस्याओं से जूझने लगे। 2017 की शुरुआत में उन्होंने इसी आधार पर ब्रेक लिया। 2018 में उन्होंने फिर वापसी की। अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलियाई ए टीम में चुना गया। इस टीम को पाकिस्तान के खिलाफ तीन दिवसीय टूर मैच खेलना है। इसके पहले ही निक ने टीम से नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई ए टीम के कोच ग्रीम हिक ने कहा, 'यह बहादुरी का काम है। निक ने चुप रहकर दर्द सहन करने की बजाए सच बयान किया। उसे सबसे पहले अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना ही चाहिए।' निक की जगह अब एशेज सीरीज में ड्रॉप किए गए बल्लेबाज कैमरॉन बेनक्राफ्ट को ऑस्ट्रेलियाई ए टीम में चुना गया है। वो सोमवार से शुरू होने वाले इस मैच में खेलेंगे।