{"_id":"05b5373d13b417410bf844269673edc4","slug":"after-borde-azhar-says-kohli-needs-to-tone-down-his-aggression","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और पूर्व दिग्गज ने दी कोहली को सुधार की सलाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक और पूर्व दिग्गज ने दी कोहली को सुधार की सलाह
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Jul 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली के मैदान पर बढ़ते झगड़ालू रवैये को देखते हुए पूर्व खिलाड़ी भी खासे परेशान हैं। इस बेहतरीन बल्लेबाज के शानदार भविष्य को देखते हुए अब कई वरिष्ठ खिलाड़ी भी उन्हें संयमित व्यवहार करने की सलाह देने लगे हैं।
विज्ञापन
अब भारतीय क्रिकेट के वरिष्ठ खिलाड़ी भी इस बेहतरीन बल्लेबाज को संयमित व्यवहार करने की सलाह देने लगे हैं।
कोहली टीम इंडिया के नए दिग्गज बल्लेबाज हैं और जिस अंदाज में वह बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे वह टीम की नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। कोहली को भविष्य का कप्तान भी कहा जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व कप्तान चंदू बोर्डे के बाद एक और पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन ने भी कोहली को सलाह दी है कि उन्हें अपनी आक्रामकता अंकुश लगाना चाहिए और खुद एक लीडर की तरह व्यवहार करें।
विज्ञापन
अजहर ने कहा, 'उन्हें अपनी आक्रामकता कम करने की जरूरत है। आप हमेशा ऐसा नहीं कर सकते। मैं जानता हूं कि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। उनका बड़ा नाम है। वह भविष्य के कप्तान हैं और उन्हें एक कप्तान की तरह व्यवहार करना चाहिए।'
कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में पांच मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 की अजेय बढ़त ले रखी है। कोहली पहली बार किसी सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
इसी दौरे में वह कई मौकों पर आक्रामकता की हद पार कर चुके हैं। दूसरे मैच में वह कैच आउट दिए जाने के बाद उन्होंने मैदानी अंपायर से लंबी बहस की थी और इसके बाद थर्ड अंपायर द्वारा भी आउट दिए जाने पर भी अपनी नाराजगी दिखाई थी।
तीसरे मैच में बल्लेबाजी के दौरान दो रन नहीं लेने के कारण कोहली अपने साथी बल्लेबाज अंबाती रायडू पर भड़क गए थे।
अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 103 वनडे और 14 टेस्ट मैचों में जीत दिलाने वाले अजहर ने कहा, 'कोहली का व्यवहार थोड़ा अलग है। मैं समझता हूं लेकिन हर किसी को उनसे काफी आस है। आक्रामक होना अच्छा है, लेकिन यह बल्लेबाजी में दिखना चाहिए न कि बाहर। अगर वह अपने व्यवहार में बदलाव लाते हैं तो यह उनके लिए अच्छा होगा।'
बोर्डे ने भी दी थी कोहली को सलाह
कुछ दिन पहले पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता प्रमुख चंदू बोर्डे का मानना है कि कोहली को मैदान में धोनी जैसा कूल कप्तान बनने की जरूरत है। बोर्डे ने कहा, ‘जिम्बाब्वे में हमारी युवा टीम काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर यह कहा जा सकता है कि भारत का क्रिकेट भविष्य सुरक्षित है।’
उन्होंने कहा, ‘मैं कोहली के मैदान के प्रदर्शन से तो खुश हूं लेकिन मैदान पर जिस तरह से कोहली ने कैच आउट होने के बाद फैसले का विरोध किया उससे थोड़ा नाखुश भी हूं।’
उन्होंने कहा, ‘कोहली को यह सीखना होगा कि कप्तान धोनी मैदान में कितना कूल रहते हैं और दबाव के क्षणों में अपना आपा नहीं खोते हैं। अच्छा कप्तान बनने के लिए आपको संयमित होने की जरूरत है।’