फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   after being no one ODI team captain Kohli and other players gave message to Fans

दुनिया की नंबर एक टीम बनने के बाद कैप्टन कोहली और अन्य खिलाड़ियों ने दिए ये मैसेज

Mon, 02 Oct 2017 02:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 02 Oct 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
after being no one ODI team captain Kohli and other players gave message to Fans
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter
भारतीय टीम ने नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। इसके साथ ही पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिली 1-4 से करारी हार का बदला भी चुकता कर लिया। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर कहा, हमें दुनिया की नंबर एक टीम बनाने वाली टीम और प्रबंधन पर गर्व है। अच्छी सीरीज जीत।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन




सीरीज के चार मैचों में लगातार चार अर्धशतक जड़ने वाले अजिंक्य रहाणे ने ट्वीट कर कहा, क्या बेहतरीन सीरीज थी!! हम सभी के लिए ये क्षण गर्व का है। आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद बीसीसीआई।
 


मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल करने वाले हार्दिक पांड्या ने ट्वीट कर कहा, हमारे साथ-साथ भारत के मुस्कुराने के लिए बहुत से कारण हैं। गर्व महसूस हो रहा है!  

 


श्रीलंका में मैन ऑफ द सीरीज का बने जसप्रीत ने इस सीरीज में 5 विकेट हासिल किए लेकिन आखिरी ओवरों में वो एक बार फिर कंजूस साबित हुए। जिसके कारण टीम इंडिया के शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद भी वापसी करने में सफल हुई। बुमराह ने ट्वीट कर कहा, ये सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के प्रयास से जीत हासिल करने वाली टीम नहीं है बल्कि ये खिलाड़ियों के सहयोग से बनी सर्वश्रेष्ठ टीम है।  

 


सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले युजवेंद्र चहल ने कहा, चैंपियन! बीसीसीआई नंबर वन 1 टीम इंडिया 4-1 

 


टीम इंडिया से बाहर चर रहे तेज गेंदबाद ईशांत शर्मा ने ट्वीट कर कहा, ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से मात देना हमेशा स्पेशल रहा है। रोहित तुम बेहतरीन खेले। 
 


वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने लिखा, भारतीय टीम को नंबर वन बनने पर बधाई। अब वक्त इस पोजीशन को मजबूत करने का है। 

 



वहीं टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने टीम को बधाई देते हुए कहा, इस मजबूत और बारीक ताने-बाने वाली टीम का भाग होने पर गर्व है। अच्छे से महान और अब क्रूर बनने की ओर। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed