फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After 38 years, Kapil gets his Rs 2.5 lakh PF due

मिल में काम करते थे विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, अब 38 साल बाद मिला पीएफ

Wed, 11 Jul 2018 09:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
After 38 years, Kapil gets his Rs 2.5 lakh PF due

हॉकी खेलने वाले देश में क्रिकेट को घर-घर तक पहुंचाने का पहला श्रेय कपिल देव को ही जाता है। 1983 विश्व कप में लगातार 2 बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया था। तभी से हिंदुस्तान की नई पीढ़ी की रग-रग में क्रिकेट दौड़ने लगा।

विज्ञापन


इस कमजोर समझी जाने वाली टीम के अगुवा थे कपिल देव। भारत के पहले तेज गेंदबाज ऑलराउंडर का तमगा हासिल करने वाले कपिल को दुनिया ' द हरियाणा हरिकेन' के नाम से भी जानती है। 
विज्ञापन


कपिल के इस अभूतपूर्व खेल से प्रभावित होकर ही मोदी मिल कंपनी ने उन्हें नौकरी दी थी। कंपनी की दिल्ली वाली यूनिट में 1979 से लेकर 1980 के बीच उन्होंने काम किया था। उस दौरान नौकरी से कुल 2 लाख 75 हजार रुपये की भविष्य निधि (PF) भी इकट्ठी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

After 38 years, Kapil gets his Rs 2.5 lakh PF due

मगर अब 38 साल बाद जाकर कपिल को उनके भविष्य निधि का भुगतान किया गया है। कंपनी के डेप्युटी सेक्रेटरी राजेंद्र शर्मा ने इसकी जानकारी दी। दरअसल, मोदी मिल 1994 में ही बंद हो गई थी। हालांकि कंपनी आज भी अस्तित्व में है। बीते साल जब कंपनी ने पुराने रिकॉर्ड्स खंगाले तो पता लगा कि कपिल देव के पीएफ का भुगतान बकाया है।

इसके बाद कंपनी ने कपिल देव से संपर्क साधा। 2.75 लाख रुपये बकाया होने की खबर सुन कपिल भी हैरान थे। अब कंपनी के अनुरोध पर टीम इंडिया के इस पूर्व कप्तान ने सारी औपचारिकताएं पूरी की। फिर कंपनी की ओर से भी उन्हें भविष्य निधि के 2.75 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। पूरा मामला जनवरी 2018 का है। 

कंपनी ने कपिल के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के बाद दोबारा बातचीत की कोशिश की, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के चलते वह उपलब्ध नहीं हो सके। उनके कार्यालय की ओर से भुगतान हो जाने की पुष्टि की गई। कंपनी के अधिकारी शर्मा की माने तो कपिल यहां लाइजनिंग कमिश्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कपिल की प्रतिभा को देखते हुए ही यह नौकरी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed