फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After 13 members of CSK tested Corona positive, BCCI President Ganguly responded on conduct of IPL

CSK के 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, BCCI अध्यक्ष गांगुली ने IPL के आयोजन पर कही ये बात

Mon, 31 Aug 2020 01:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 31 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
After 13 members of CSK tested Corona positive, BCCI President Ganguly responded on conduct of IPL
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

कोरोना संकट के बीच यूएई में आईपीएल के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों के साथ यहां पहुंच भी गई हैं। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाड़ी समेत कुल 13 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। कई चरणों की जांच के बाद खिलाड़ियों और स्टाफ के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद आईपीएल के समय से शुरू होने पर भी संशय की स्थिति बन गई है। 

विज्ञापन


अब इस मामले में खुद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपनी बात रखी है। उन्होंने एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए कहा, 'यह देखना होगा कि क्या तीन बार की चैंपियन सीएसके शेड्यूल के अनुसार आईपीएल 2020 शुरू कर सकती है।
विज्ञापन


गांगुली ने कहा, 'मैं सीएसके की स्थिति पर टिप्पणी नहीं कर सकता। हम देखेंगे कि क्या वे शेड्यूल के अनुसार शुरू कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि आईपीएल का आयोजन अच्छा होगा। हमारे पास टूर्नामेंट के लिए एक लंबा कार्यक्रम है और मुझे पूरी उम्मीद है कि सब कुछ ठीक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना के खतरे को देखते हुए आईपीएल को पहले ही स्थगित कर दिया गया था। उसके बाद आईसीसी द्वारा टी-20 वर्ल्ड कप को एक साल के लिए स्थगित करने के बाद बीसीसीआई ने भारत की इस चर्चित टी-20 लीग को यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक आयोजित करने का फैसला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed