{"_id":"5197d624-e46c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"afridi-umar-akmal-recalled-for-wi-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसे इस साल दो बार निकाला उसे टीम में फिर बुला लिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जिसे इस साल दो बार निकाला उसे टीम में फिर बुला लिया
कराची
Updated Thu, 04 Jul 2013 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने धुरंधर ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी व उमर अकमल को फिर याद किया है और उन्हें टीम में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
आफरीदी और उमर की वेस्ट इंडीज के खिलाफ वन-डे और टी-20 सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी हो गई है।
पूर्व कप्तान आफरीदी को बल्ले और गेंद से खराब प्रदर्शन के बाद पिछले छह महीने के अंदर दो बार वनडे टीम से बाहर किया गया था। पहले उन्हें जनवरी में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से फिर दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर रखा गया था।
विज्ञापन
जबकि सीनियर खिलाड़ी पूर्व कप्तान शोएब मलिक और कामरान अकमल को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
पाकिस्तान का कैरिबियाई दौरा 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस दौरे पर पाकिस्तान को पांच वन-डे और दो ट्वंटी-20 मुकाबले खेलने हैं।
अभी भी फिट नहीं उमर गुल
तेज गेंदबाज उमर गुल जिन्होंने अपना अंतिम मैच गत मार्च में दक्षिण्ा अफ्रीका दौरे के दौरान खेला था को भी टीम में नहीं लिया गया है। वह घुटने की चोट से उबर नहीं सके हैं।
विज्ञापन
वनडे टीम में पहली बार 21 साल के मुहम्मद रिजवान को बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया है। उन्हें कामरान की जगह मौका मिला है।
पिछले महीने चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से मलिक, कामरान के साथ ओपनर इमरान फरहत को भी टीम से बाहर कर दिया गया।
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का प्रदर्शन इतना खराब था कि अपने खेले तीनों मैचों में टीम दो सौ का स्कोर भी पार नहीं कर सकी थी।