अफ्रीका दौरे में कृणाल पांड्या को मिल सकता है मौका, फैसला आज
अगले माह भारतीय क्रिकेट टीम के जिम्बाब्वे दौरे में चयनकर्ताओं की निगाहें आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी। इस नजरिए से क़ृणाल पांडे्य और करुण नायर को मौका मिल सकता है।
रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर को टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए सोमवार को चयनित होने वाली टीम में शामिल किया जा सकता है।
जिम्बाब्वे में धोनी की कप्तानी का दायित्व बरकरार रखा जा सकता है क्योंकि इस सीजन में इसके बाद भारतीय टीम को 17 टेस्ट मैच खेलने हैं।शुरुआत चार टेस्ट मैचों की वेस्टइंडीज में होने वाली सीरीज से होगी।
अगर धोनी जिम्बाब्वे दौरे के लिए विश्राम चाहेंगे तो अजिंक्य रहाणे को कमान सौंपी जा सकती है।
टेस्ट टीम के लिए ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं
वहीं, विंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम के लिए ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। विराट कोहली की कप्तानी में मुरली विजय, अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल, ऋदिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा जैसे खिलाड़ियों का चयन तय माना जा रहा है।
तेज गेंदबाजों में इशांत के अलावा मोहम्मद शमी, उमेश यादव और वरुण ऐरोन भी जगह कायम रख सकते हैं लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि बरिंदर सरां को शामिल किया जाता है कि नहीं। अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में करुण अय्यर को मौका मिल सकता है जिन्होंने रणजी सत्र में 1321 रन बनाए हैं।