फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   afghanistan vs sri lanka 3rd match group b asia cup 2018 live updates

अफगानिस्तान की एेतिहासिक जीत, श्रीलंका को 91 रन से हराकर एशिया कप से किया बाहर

Tue, 18 Sep 2018 01:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
afghanistan vs sri lanka 3rd match group b asia cup 2018 live updates
अफगानिस्तान टीम

अफगानिस्तान ने सोमवार को खेले गए एशिया कप के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ग्रुप बी के तहत खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 91 रन से करारी मात दी। इस हार के साथ ही श्रीलंका का एशिया कप से सफर खत्म हुआ।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 249 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 41.2 ओवर में 158 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाड़ी रहमत शाह को बेहतरीन प्रदर्श करने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। शाह ने 90 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन


अफगानिस्तान द्वारा मिले 249 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। पहले ओवर की पहली गेंद पर मुजीब-उर-रहमान ने श्रीलंका को कुसल मेंडिस के रूप में पहला झटका दिया। रहमान ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद 14वें ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा। वह 23 रन बनाकर रन आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए थरंगा और डी सिल्वा के बीच 54 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर राशिद खान ने श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। उन्होंने थिसारा परेरा को 17 रन के स्कोर पर आउट किया। वहीं, 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर गुलबदीन नाईब ने उपुल थरंगा को  कप्तान असगर अफगान के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। वह 64 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 36 रन बनाए। 28वें ओवर की पहली गेंद पर शेहन जयसुर्या 14 रन बनाकर रन आउट हो गए। 

35वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद नबी ने कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (22) को राशिद खान के हाथों कैच आउट कराकर अपना शिकार बनाया। इसके अगले ही ओवर में रहमान ने दसुन शनाका को बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा अकिला धनंजय (2), लसिथ मलिंगा (1) रन बनाए। वहीं, अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान, मोहम्मद नबीं, नाईब और रहमान ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट झटके।

afghanistan vs sri lanka 3rd match group b asia cup 2018 live updates
रहमत शाह
इससे पहले रहमत शाह (72) की शानदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने एशिया कप 2018 के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका के सामने जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य रखा है। ग्रुप बी के तहत खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 249 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से थिसारा परेरा ने 55 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मोहम्मद शहजाद और इहसानुल्ला जनत की जोड़ी ने अफ्गानिस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई। मगर 12वें ओवर की चौथी गेंद पर  अकिला धनंजय ने मोहम्मद शहजाद को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 57 रन की साझेदारी हुई।

इसके बाद रहमत शाह और इहसानुल्ला जनत ने पारी को संभाला ही था कि 25वें ओवर की चौथी गेंद पर अकिला धनंजय ने इहसानुल्ला जनत को एलबीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने 65 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 45 रन की शानदार पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए इहसानुल्ला ने रहमत के साथ मिलकर 50 रन की साजेदारी की। वहीं, शेहन जयसुर्या ने 26वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान असगर अफगान (1) को एलबीडब्ल्यू आउट कर चलता किया।

42वें ओवर की पहली गेंद पर चमीरा ने रहमत शाह को थिसारा परेरा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। उन्होंने 90 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली। चौथे विकेट के लिए रहमत ने शाहिदी के साथ 80 रन की साझेदारी की।

वहीं, 45वें ओवर की दूसरी गेंद पर थिसारा परेरा ने हशमतु्ल्लाह शाहिदी (37) को बोल्ड किया। इसके बाद  मोहम्मद नबी (15) के रूप में अफगानिस्तान को छठा झटका लगा। लसिथ मलिंगा ने नबी को उन्होंने 47वें ओवर की तीसरी गेंद पर थिसारा परेरा के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद 48वें ओवर की पांचवीं गेंद पर थिसारा परेरा ने नजीबुल्लाह जाद्रान (12) को आपना शिकार बनाया। इसके बाद गुलबदिन नईब (4) के रूप में अफगानिस्तान का आठवां विकेट गिरा, जबकि राशिद खान (13) को थिसारा परेरा ने 50वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। वहीं, इसी ओवर की आखिरी गेंद पर परेरा ने मुजीब-उर-रहमान को चलता किया। 

इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2018 के तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने अपनी टीम में तीन बदलाव किया है। अमिला अपोंसो, दिलरुवान परेरा और सुरंगा लकमल की जगह अकिला धनंजय, शेहन जयसुर्या और दुश्मन्था चमीरा को टीम में शामिल किया गया है।

श्रीलंकाः कुसल मेंडिस, उपुल थरंगा, धनंजय डी सिल्वा, कुसल परेरा (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), थिसारा परेरा, दसुन शनाका, शेहन जयसुर्या, अकिला धनंजय, दुश्मन्था चमीरा, लसिथ मलिंगा।

अफगानिस्तानः मोहम्मद शहजाद, इहसानुल्ला जनत, रहमत शाह, गुल्बदिन नईब, हशमतु्ल्लाह शाहिदी, असगर अफगान (कप्तान), नजीबुल्लाह जाद्रान, मोहम्मद नबी, राशीद खान, अफताब आलम,  मुजीब-उर-रहमान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed