फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   afghanistan vs south africa 21st match icc cricket world cup 2019 at Cardiff

World Cup 2019: द. अफ्रीका और अफगानिस्तान में आज होगी पहली जीत की होड़ 

Sat, 15 Jun 2019 06:00 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 15 Jun 2019 06:00 AM IST
विज्ञापन
afghanistan vs south africa 21st match icc cricket world cup 2019 at Cardiff
अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें शनिवार को जब यहां आमने-सामने होंगी तो उनकी निगाह विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज करने पर टिकी रहेंगी। अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर काबिज ये दोनों टीमें जानती हैं कि इस विश्व कप में पहली जीत हासिल करने का यह उनकेपास सर्वश्रेष्ठ मौका है।

विज्ञापन


यह संभवत: पहला अवसर होगा जबकि दक्षिण अफ्रीका शुरू से ही सेमीफाइनल में पहुंचने के दावेदारों में शामिल नहीं है लेकिन उसकी टीम चार मैचों में जीत दर्ज नहीं कर पाएगी ऐसी किसी को उम्मीद नहीं रही होगी।
विज्ञापन


इंग्लैंड, बांग्लादेश और भारत के हाथों लगातार तीन हार के बाद वेस्ट इंडीज के खिलाफ उसका चौथा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। अफगानिस्तान की स्थिति भी कमोवेश ऐसी ही है। उसे मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। उसके खिलाड़ी इससे प्रेरणा ले सकते हैं कि उन्होंने श्रीलंका को कड़ी चुनौती दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अफगानिस्तान इस मैच में अपने लिए मौके तलाशेगा तो दक्षिण अफ्रीका अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करने के लिए अधिक बेताब होगा। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी उसका कमजोर पक्ष है। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने से उसकी परेशानी बढ़ी है। उसके बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। यहां तक कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ बारिश के कारण रद्द कर दिए गए मैच में 7.3 ओवर के खेल में उसने 29 रन के अंदर दो विकेट गंवा दिए थे।

अनुभवी हाशिम अमला खराब फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में कप्तान फाफ डु प्लेसिस और क्विंटन डि कॉक की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इन दोनों को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलना होगा। अफगानिस्तान के लिए भी बल्लेबाजी चिंता का विषय है। 

मोहम्मद शहजाद चोटिल होने के कारण स्वदेश लौट गए हैं। उसके बल्लेबाजों के लिए कैगिसो रबादा और इमरान ताहिर जैसे गेंदबाजों का सामना करना मुश्किल होगा। अपने प्रतिद्वंद्वी की तरह अफगानिस्तान भी अपनी गेंदबाजी पर निर्भर है जिसकी अगुआई लेग स्पिनर राशिद खान करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed