AFG vs PAK WC T20 Live Streaming: पाकिस्तान का विजय रथ रोकने उतरेगी अफगानिस्तान, कब, कहां और कैसे देखें मैच का लाइव प्रसारण
टी-20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को डबल हेडर का दिन का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। ग्रुप बी की दोनों टीमों ने सुपर 12 स्टेज में जोरदार तरीके से शुरुआत की है। पाकिस्तान ने जहां भारत और न्यूजीलैंड को हराया तो वहीं अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की।
विस्तार
टी-20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को डबल हेडर का दिन का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। ग्रुप बी की दोनों टीमों ने सुपर 12 स्टेज में जोरदार तरीके से शुरुआत की है। पाकिस्तान ने जहां भारत और न्यूजीलैंड को हराया तो वहीं अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की। दोनों ही टीमें इस वक्त अपने ग्रुप की अंक तालिका में शीर्ष दो पर काबिज हैं। ऐसे में दोनों के बीच होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी।
कब खेला जाएगा पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच मुकाबला?
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का 24वां मुकाबला पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार यानी 29 अक्तूबर को खेला जाएगा।
कहां होगी पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच टी-20 की भिड़ंत?
यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे होगा मैच?
मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा और पहली गेंद 7:30 बजे डाली जाएगी।
कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।
कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
संभावित एकादश:
अफगानिस्तान :
हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), रहमानुल्ला गुरबाज, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), असगर अफगान, गुलबदीन नायब, करीम जन्नत, राशिद खान, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान
पाकिस्तान:
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी