फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   afghanistan players celebrate eid on m chinnaswamy stadium

अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर मनाई ईद

Fri, 15 Jun 2018 03:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 15 Jun 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
afghanistan players celebrate eid on m chinnaswamy stadium
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

अफगानिस्तान ने गुरुवार को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम पर टीम इंडिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। मेहमान टीम को पहले दिन के पहले ही सेशन में शिखर धवन की आक्रमकता से जूझना पड़ा, जिन्होंने लंच से पहले ही शतक जमा दिया। हालांकि, अफगानी टीम ने जोरदार वापसी की और अगले दिन टीम इंडिया को 474 रन पर ऑलआउट कर दिया।

विज्ञापन


अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को मैच शुरू होने से पहले पारंपरिक वेशभूषा पहनी और बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम पर ईद मिलन किया। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के ईद मनाने के फोटो शेयर किए। बीसीसीआई ने कैप्शन में लिखा, 'मैच शुरू होने से पहले अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने ईद का जश्न मैदान पर मनाया। ईद मुबारक।'
विज्ञापन

 



बहरहाल, अफगानिस्तान ने एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन लंच से पहले टीम इंडिया को 474 रन पर समेट दिया। मेजबान टीम की तरफ से शिखर धवन (107), मुरली वियज (105) और हार्दिक पांड्या (71) ने उम्दा पारियां खेली। मेहमान टीम की तरफ से यामीन अहमदजाई ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। वफादार और राशिद खान को दो-दो सफलताएं मिली। मोहम्मद नबी और मुजीब-उर-रहमान के खाते में एक-एक विकेट आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed