फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan opener Ibrahim Zadran is a doubtful for the one-off Test against New Zealand after injury

AFG vs NZ: अफगानिस्तान को लग सकता है एक और झटका, इस बल्लेबाज का न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में खेलना संदिग्ध

Sun, 08 Sep 2024 05:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 08 Sep 2024 05:40 PM IST
सार

लगातार बारिश के कारण इस ऐतिहासिक टेस्ट के लिए अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की तैयारी प्रभावित हो रही है। अफगानिस्तान को इस टेस्ट में पहले से ही स्पिनर राशिद खान की सेवाएं नहीं मिल रही हैं।

विज्ञापन
Afghanistan opener Ibrahim Zadran is a doubtful for the one-off Test against New Zealand after injury
इब्राहिम जादरान - फोटो : PTI

विस्तार

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार से ग्रेटर नोएडा में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है। अफगानिस्तान को इस मैच से पहले एक और झटका लग सकता है क्योंकि उसके सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान चोटिल हो गए हैं। इस 22 वर्षीय सलामी बल्लेबाज को मैच से पहले टीम के अंतिम अभ्यास सत्र के दौरान टखने में चोट लग गई। 
विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण इस ऐतिहासिक टेस्ट के लिए अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की तैयारी प्रभावित हो रही है। अफगानिस्तान को इस टेस्ट में पहले से ही स्पिनर राशिद खान की सेवाएं नहीं मिल रही हैं। जादरान ने अफगानिस्तान के नौ में से सात टेस्ट खेले हैं। उन्होंने इस प्रारूप में अपना पहला शतक इस साल फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने मैच पूर्व कहा, अभ्यास सत्र में इब्राहिम जादरान के टखने में चोट लग गई थी। मैं अभी पूरी तरह से यह नहीं कर सकता हूं कि सोमवार से होने वाले मैच से पहले उनकी क्या स्थिति होगी। हमें इस मामले में इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

नावेद जादरान भी हुए थे बाहर
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नावेद जादरान न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से चोट के कारण बाहर हो गए थे। जादरान को चोट के कारण तीन-चार सप्ताह तक आराम की सलाह दी गई है। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि जादरान यूएई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हालांकि जादरान के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की।  

राशिद भी टीम से हैं बाहर
अफगानिस्तान के लिए यह दोहरे झटके जैसा है क्योंकि टीम के नियमित कप्तान राशिद खान भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। राशिद को डॉक्टरों ने एक साल तक लंबे प्रारूप में नहीं खेलने की सलाह दी है क्योंकि पिछले साल उनके पीठ का ऑपरेशन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed