IND Inning
64/1 (5.1 ov)
Ishan Kishan 1(2)*
Sanju Samson 42 (18)
WI elected to bowl
{"_id":"5eb82da18ebc3e90a6541c3a","slug":"afghanistan-cricketer-shafiqullah-shafaq-banned-for-six-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानी क्रिकेटर पर लगा छह साल का बैन, इस गलती की वजह से तबाह हो सकता है करियर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अफगानी क्रिकेटर पर लगा छह साल का बैन, इस गलती की वजह से तबाह हो सकता है करियर
Sun, 10 May 2020 10:06 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 10 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
शफीकउल्लाह शफाक
- फोटो : ट्विटर
अफगानिस्तान की ओर से 24 वन-डे और 46 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके शफीकउल्लाह शफाक पर छह माह का प्रतिबंध लगा दिया गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने APLT टी-20 और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के दौरान भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के कारण यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
शफाक ने 2018 में APLT-20 और 2019 में BPL के दौरान ACB भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन से जुड़े चारों आरोपों को स्वीकार किया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, ‘शफाक पर अनुच्छेद 2.1.1 के उल्लंघन का आरोप लगा था जो फिक्सिंग या किसी तरह से उसमें शामिल होने या अनुचित तरीके से प्रभावित करने, या किसी समझौते में पक्षकार होने से जुड़ा है। इसमें जानबूझकर खराब प्रदर्शन करना भी शामिल है।’
विज्ञापन
इसके अलावा शफाक पर अनुच्छेद 2.1.3 के उल्लंघन और दो अन्य आरोप लगे थे। 30 वर्षीय शफाक ने अफगानिस्तान की ओर से सितंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला था।
विज्ञापन