फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan creates history, Vanish Ireland for first test win

अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, आयरलैंड को हराते हुए दर्ज की अपनी पहली टेस्ट जीत

Mon, 18 Mar 2019 02:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 18 Mar 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan creates history, Vanish Ireland for first test win
अफगानिस्तान टीम - फोटो : पीटीआई

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 7 विकेट से हराते हुए अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की पहली जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने अब तक दो टेस्ट खेले हैं। वह अपने दूसरे टेस्ट में ही जीत हासिल करने वाली दुनिया की तीसरी टीम है। इससे पहले इंग्लैंड और पाकिस्तान ही अपने दूसरे टेस्ट में जीत हासिल कर पाए हैं।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया इकलौती टीम है जिसे अपने पहले टेस्ट में जीत मिली थी। अफगानिस्तान ने मैच के चौथे दिन 47.5 ओवर में 3 विकेट पर 149 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। रहमत शाह दूसरी पारी में अफगानिस्तान के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 76 रन बनाए। उनके अलावा इंशाल्लाह जन्नत ने 65 रन का अहम योगदान दिया।
विज्ञापन


देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एक मैच की सीरीज में ऑयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। अफगानी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षियों को 172 रन पर ही ऑलआउट कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान की ओर से यामिन अहमदजई और मोहम्मद नबी ने 3-3, जबकि राशिद खान और वकार सलमानखइल ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी में 314 रन बनाए। ओपनर मोहम्मद शहजाद ने 40, रहमत शाह ने 98, हसमतउल्ला शाहिदी ने 61, कप्तान असगर अफगान ने 67 रन का योगदान दिया।

आयरलैंड के लिए स्टुअर्ट थामसन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा एंडी मैकब्राइन, जेम्स कैमरून-डोऊ और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट लिए। दूसरी पारी में भी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसका पहला विकेट शून्य पर ही गिर गया था। इसके बाद एंड्रयू बॉलबर्नी ने 82 रन की पारी खेली। उनके अलावा जेम्स मैकुलम ने 39, केविन ओ ब्रायन ने 56, जॉर्ज डॉकरेल ने 25, कैमरून-डोऊ ने 32 और टिम मुर्तगा ने 27 रन की पारी खेली।

इन सबकी बदौलत आयरलैंड दूसरी पारी में 288 रन का स्कोर बना पाई। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। राशिद के अलावा अहमदजई ने 3 और वकार ने 2 विकेट लिए। इस हिसाब से अफगानिस्तान को जीत के लिए 147 रन बनाने थे। 


याद हो कि अफगानिस्तान ने अपना पहला टेस्ट मुकाबला पिछले साल भारत के खिलाफ खेला था। अफगानिस्तान वह टेस्ट पारी और 262 रन से हार गया था। आयरलैंड का भी यह दूसरा टेस्ट था। उसे दोनों में हार का सामना करना पड़ा है। उसने अपना पहला टेस्ट पाकिस्तान के खिलाफ डबलिन में खेला था। तब उसे पांच विकेट से हार मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed