{"_id":"64eb645867463de0ca0e8205","slug":"afghanistan-announces-team-for-asia-cup-2023-najibullah-zadran-returns-naveen-ul-haq-out-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: अफगानिस्तान ने एशिया कप के लिए टीम का किया एलान, विराट कोहली से भिड़ने वाले नवीन उल हक बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: अफगानिस्तान ने एशिया कप के लिए टीम का किया एलान, विराट कोहली से भिड़ने वाले नवीन उल हक बाहर
Sun, 27 Aug 2023 08:27 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 27 Aug 2023 08:27 PM IST
सार
अफगानिस्तान तीन सितंबर को लाहौर में बांग्लादेश से भिड़ेगा और दो दिन बाद वहीं श्रीलंका के खिलाफ खेलकर एशिया कप के ग्रुप चरण का समापन करेगा। एशिया कप में पाकिस्तान चार मैचों की मेजबानी करेगा जबकि श्रीलंका नौ मैचों की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
नवीन उल हक
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
अफगानिस्तान ने एशिया कप के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम में मध्यक्रम के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान की वापसी हुई है। वह घुटने में चोट के कारण लंबे समय से बाहर थे। 30 साल का यह बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में नहीं खेल पाया था। अफगान टीम सीरीज में 0-3 से हार गई थी। दूसरी ओर, तेज गेंदबाज नवीन उल हक को टीम में नहीं रखा गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें विश्व कप टीम से भी बाहर रखा जा सकता है।
चयन समिति को उम्मीद है कि नजीबुल्लाह बुधवार (30 अगस्त) से मुल्तान में शुरू हो रहे छह देशों के टूर्नामेंट के लिए तैयार हो जाएंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, ''नजीबुल्लाह घुटने की चोट के कारण हाल ही में समाप्त हुई पाकिस्तान सीरीज में नहीं खेल पाए थे, लेकिन उन्हें शामिल किया गया है। उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ठीक हो जाएंगे।'' नवीन उल हक की बात करें तो वह आईपीएल में विराट कोहली से भिड़ने के बाद लंबे समय तक चर्चा में रहे थे।
ग्रुप राउंड के मैच लाहौर में खेलेगा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान तीन सितंबर को लाहौर में बांग्लादेश से भिड़ेगा और दो दिन बाद वहीं श्रीलंका के खिलाफ खेलकर एशिया कप के ग्रुप चरण का समापन करेगा। एशिया कप में पाकिस्तान चार मैचों की मेजबानी करेगा जबकि श्रीलंका नौ मैचों की मेजबानी करेगा। ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई को साइड स्ट्रेन के कारण प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया है जबकि गुलबदीन नईब और करीम जनात को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
फरीद अहमद और वफादार मोमंद बाहर
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान में आगे कहा, "पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज का हिस्सा रहे दो तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम सफी और अब्दुल रहमान को टीम में रखा गया है। फरीद अहमद और वफादार मोमंद को बाहर कर दिया गया है।''
एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की टीम
हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इकराम अलिखिल, इब्राहिम जादरान, रियाज़ हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनात, गुलबदीन नईब, राशिद खान, अब्दुल रहमान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम सफी, फजलहक फारूकी, शराफुद्दीन अशरफ (रिजर्व)।