{"_id":"5d72687d8ebc3e93c8164d53","slug":"afghanistan-all-rounder-mohammad-nabi-set-to-retire-from-test-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद नबी खेल रहे टेस्ट करियर का आखिरी मैच, खत्म होते ही करेंगे संन्यास की घोषणा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहम्मद नबी खेल रहे टेस्ट करियर का आखिरी मैच, खत्म होते ही करेंगे संन्यास की घोषणा
Fri, 06 Sep 2019 07:39 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 06 Sep 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। इस बात की पुष्टि की टीम के मैनेजर नजीम जर अबदुर्रहीमजई ने की है।
विज्ञापन
क्रिकबज में छपे बयान के मुताबिक उन्होंने कहा, 'हां, नबी इस टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेगा।' हालांकि उन्होंने संन्यास लेने के फैसले के पीछे के कारण के बारे में कुछ नहीं कहा है।
विज्ञापन
34 वर्षीय नबी साल 2017 में टेस्ट स्टेटस हासिल करने के बाद अपनीटीम के केवल तीन मैच खेले हैं। जानकारों के मुताबिक नबी के इस फैसले को अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप से भी जोड़कर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच चटगांव में खेले जा रहे एक मात्र टेस्ट मैच के बाद मोहम्मद नबी क्रिकेट के इस फॉर्मेट में नजर नहीं आएंगे। मोहम्मद नबी का ये आखिरी टेस्ट मैच होगा।