{"_id":"9dec9178-6491-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"afghan-cricket-team-in-pakistan-for-four-week-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान दौरे पर जाएगी अफगान टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान दौरे पर जाएगी अफगान टीम
कराची/एजेंसी
Updated Tue, 22 Jan 2013 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां अन्य टीमें सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरे पर जाने से इंकार कर रही है वहीं, अफगानिस्तान क्रिकेट टीम चार हफ्तों के दौरे पर मंगलवार को पाक पहुंची। अफगान टीम यहां पाकिस्तान ‘ए’ और अन्य टीमों के खिलाफ आठ वन-डे और चार ट्वंटी-20 मैच खेलेगी। अफगान टीम के कप्तान नौरेजे मंगल ने कहा, ‘इस दौरे के दौरान हम और हमारे कोचे पाकिस्तान की नेशनल क्रिकेट अकादमी की सुविधाओं का भी इस्तेमाल करेंगे।’।
विज्ञापन
पीसीबी के डाइरेक्टर इंतिखाब आलम ने कहा, ‘हम अफगान टीम की मेजबानी करके बेहद खुश हैं। अच्छी खबर यह है कि हम पाकिस्तान आने के लिए दो-तीन और देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं। हमने अफगानिस्तान टीम के सामने प्रस्ताव रखा है कि वे लगातार पाकिस्तान घरेलू टी-20 और वन-डे टूर्नामेंट में भी शिरकत करें जिससे उनके खिलाड़ी अपने प्रदर्शन में सुधार कर सके।’
विज्ञापन
अफगानिस्तान टीम के कोच कबीर खान ने भी कहा कि पाकिस्तान आने का मतलब है कि हमारे खिलाड़ियों को भी कड़े मुकाबले की आदत पड़ेगी और यहां की राष्ट्रीय आकादमी से उम्दा कोचिंग और दूसरी सुविधायें भी हासिल हो पाएंगी। अफगान कप्तान नवरोज ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा अफगान क्रिकेट का बढ़ावा देता आया है और भविष्य में दूसरे टेस्ट खेलने वाले देशों से भी ऐसे ही सहयोग की उम्मीद रहगी।
विज्ञापन
नवरोज ने कहा कि हमारे देश में क्रिकेट को लेकर खासा उत्साह है। यही वजह है कि हम इस खेल पर विशेष ध्यान दे रहे हैं और इसमें निवेश कर रहे हैं। इसको लेकर हमारे पास प्रतिभा की भी कोई कमी नहीं है बस हमारे यहां इसकी कोई अकादमी नहीं है और मैदान भी केवल दो ही है।