फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afganistan defeat Uganda in T20 World cup 2024 group match best performance for Fazalhaq Farooqi

AFG vs UGA : अफगानिस्तान की टी20 विश्व कप में चौथी बड़ी जीत, युगांडा को 125 रनों से हराया

Tue, 04 Jun 2024 10:17 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 04 Jun 2024 10:17 AM IST
सार

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज के 76 रन और इब्राहिम जादरान के 70 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में युगांडा की पूरी टीम 16 ओवर में 58 रन पर ढेर हो गई।

विज्ञापन
Afganistan defeat Uganda in T20 World cup 2024 group match best performance for Fazalhaq Farooqi
अफगानिस्तान बनाम युगांडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फजलहक फारूकी के पांच विकेटों की मदद से अफगानिस्तान ने युगांडा को 125 रनों से हराकर टी20 विश्व कप में बड़ी जीत दर्ज की। यह पुरुष टी20 विश्व कप में किसी टीम की चौथी सबसे बड़ी जीत है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज के 76 रन और इब्राहिम जादरान के 70 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में युगांडा की पूरी टीम 16 ओवर में 58 रन पर ढेर हो गई। रियाजत अली शाह और रॉबिंसन ओबुया के ्अलावा युगांडा का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका। युगांडा के लिए रॉबिंसन ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। फारूकी के अलावा नवीन उल हक और कप्तान राशिद खान ने दो-दो विकेट झटके। 
विज्ञापन

युगांडा ने टी20 विश्व कप का चौथा न्यूनतम स्कोर बनाया
युगांडा का विश्व कप में यह पहला ही मैच था और टीम प्रभावित करने में पूरी तरह नाकाम रही। युगांडा ने पुरुष टी20 विश्व कप का चौथा न्यूनतम स्कोर बनाया। नीदरलैंड के नाम इस वैश्विक टूर्नामेंट में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए। युगांडा की टीम अंत तक इन झटकों से उबर नहीं सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष टी20 विश्व कप का न्यूनतम स्कोर
39 नीदरलैंड बनाम श्रीलंका 2014
44 नीदरलैंड बनाम श्रीलंका 2021
55 वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड 2021
58 युगांडा बनाम अफगानिस्तान 2024
60 न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका 2014
विज्ञापन

फारूकी का शानदार प्रदर्शन
अफगानिस्तान के लिए फजल हक फारूकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके। इसी के साथ फजलहक अफगानिस्तान के लिए टी20 में किसी मैच में पांच विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए। उनसे पहले राशिद खान, करीम जनत, समिउल्लाह शिनवारी और मुजीब उर रहमान ऐसा कर चुके है। फारूकी का यह प्रदर्शन अफगानिस्तान के लिए टी20 में किसी गेंदबाज का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। फारूकी ने अपनी स्पैल में सिर्फ नौ रन दिए।

टी20 में अफगानिस्तान के पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज
5/3 राशिद खान आयरलैंड 2017
5/9 फजलहक फारूकी युगांडा 2024
5/11 करीम जनत वेस्टइंडीज 2019 

गुरबाज-जादरान ने दिलाई मजबूत शुरुआत
इससे पहले, युगांडा ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। अफगानिस्तान के लिए जादरान और गुरबाज की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी कर अफगानिस्तान को मजबूत शुरुआत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर ही अफगानिस्तान बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। जादरान और गुरबाज ने तूफानी बल्लेबाजी की और दोनों ने अर्धशतक जड़े। यह पहली बार है जब अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप में शतकीय साझेदारी की। हालांकि, युगांडा के कप्तान मसाबा ने जादरान को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद युगांडा ने शानदार वापसी की और अफगानिस्तान को लगातार झटके दिए। अंत में अफगानिस्तान का बल्लेबाजी आक्रमण लड़खड़ा गया और टीम अंत के छह ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं लगा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed