फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AFG vs WI Kieron Pollard cleverness forced umpire to change his decision from no ball to dead ball

VIDEO: पोलार्ड ने अपनी चालाकी से सभी को किया लोटपोट, अंपायर को बदलना पड़ा नो बॉल का फैसला

Tue, 12 Nov 2019 06:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 12 Nov 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
AFG vs WI Kieron Pollard cleverness forced umpire to change his decision from no ball to dead ball
कीरोन पोलार्ड - फोटो : अमर उजाला

वेस्ट इंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर और मौजूदा कप्तान किरोन पोलार्ड मैदान में अक्सर अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में रहते हैं। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से टीम को जीत दिलाने का माद्दा रखने वाले पोलार्ड एक बार फिर से अपनी हरकत की वजह से चर्चा में आ गए हैं।

विज्ञापन


लखनऊ में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में कैरेबियाई कप्तान पोलार्ड ने कुछ ऐसा किया जिससे दर्शक, कमेंटेटर सहित खुद अंपायर भी हंसने लगे।
विज्ञापन


दरअसल पहली पारी में पोलार्ड 25वां ओवर करने आए, उस वक्त  सामने असगर अफगान नौ रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। पहली गेंद फेंकने के लिए पोलार्ड ने रनअप लिया और दौड़ना शुरू किया। इससे पहले कि वे गेंद फेंकते, अंपायर ने नो बॉल बोल दिया। इसके बाद पोलार्ड ने गेंद फेंकने का ऐक्शन तो किया लेकिन गेंद हाथ से छोड़ी ही नहीं। इसके बाद अंपायर ने गेंद को डेड बॉल करार दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बाद में जब रिप्ले में देखा गया तो पोलार्ड का पैर क्रीज से बाहर था और वो नो बॉल था लेकिन फील्ड अंपायर द्वारा जोर से चिल्लाकर नो-बॉल कहने के बाद पोलार्ड ने गेंद ही नहीं फेंकी।

इस पूरे वाक्ये के बाद अंपायर ने हंसते हुए गेंद को नो बॉल की जगह डेड बॉल में बदलने का फैसला किया। अंपायर के इस फैसले के बाद कॉमेंटेटर भी हंसने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed