{"_id":"68cc3993afd3d5ce6b03c2ed","slug":"afg-vs-sl-gulbadin-naib-hopes-afghanistan-will-win-the-asia-cup-2025-2025-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AFG vs SL: गुलबदीन नईब को अफगानिस्तान के एशिया कप खिताब जीतने की उम्मीद, श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो मैच जारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AFG vs SL: गुलबदीन नईब को अफगानिस्तान के एशिया कप खिताब जीतने की उम्मीद, श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो मैच जारी
Thu, 18 Sep 2025 10:25 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:25 PM IST
सार
नईब ने कहा, 'अफगानिस्तान में भूकंप से जो हालात बने। जिसमें कई लोगों की जान चली गई। उसे याद करके काफी दुख होता है। यह बहुत मुश्किल दौर है। वहां सुविधाओं का अभाव है। अगर हम यह टूर्नामेंट जीत गए तो यह हमारे लिए, हमारे लोगों के लिए बहुत खुशी का मौका होगा।'
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका
- फोटो : @ACBofficials
विस्तार
अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी गुलबदीन नईब ने कहा कि उनकी टीम हाल में आए भूकंप से हुई तबाही से जूझ रहे देश में खुशी लाने के लिए एशिया कप जीतना चाहती है। अफगानिस्तान के कुनार प्रांत के नर्गल जिले में 31 अगस्त को आए भूकंप में 2000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
नईब ने क्या कहा?
नईब ने कहा, 'अफगानिस्तान में भूकंप से जो हालात बने। जिसमें कई लोगों की जान चली गई। उसे याद करके काफी दुख होता है। यह बहुत मुश्किल दौर है। वहां सुविधाओं का अभाव है। अगर हम यह टूर्नामेंट जीत गए तो यह हमारे लिए, हमारे लोगों के लिए बहुत खुशी का मौका होगा। हम उन्हें कुछ खुशी दे सकते हैं। अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात में काफी क्रिकेट खेली है और वह यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह से अवगत है।'

अफगानिस्तान ने 169 रन बनाए
फिलहाल अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका से सामना हो रहा है। यह राशिद खान के नेतृत्व वाली अफगानी टीम के लिए करो या मरो की स्थिति वाला मैच है। श्रीलंका पर उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और मोहम्मद नबी की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बनाए।