फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AFG vs SCO: Afghanistan defeated Scotland by 130 runs, Mujeeb Zadran takes five wicket haul

AFG vs SCO: अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 130 रनों से रौंदा, मुजीब ने पांच तो राशिद ने चार विकेट चटकाए

Tue, 26 Oct 2021 12:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 26 Oct 2021 12:44 AM IST
सार

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज जोरदार तरीके से किया है। मोहम्मद नबी की कप्तानी में टीम ने स्कॉटलैंड को 130 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी और बड़े रन रेट के साथ ग्रुप बी में शीर्ष पर काबिज हो गई। 
 

विज्ञापन
AFG vs SCO: Afghanistan defeated Scotland by 130 runs, Mujeeb Zadran takes five wicket haul
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ACBofficials

विस्तार

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज जोरदार तरीके से किया है। मोहम्मद नबी की कप्तानी में टीम ने स्कॉटलैंड को 130 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी और बड़े रन रेट के साथ ग्रुप बी में शीर्ष पर काबिज हो गई। 

विज्ञापन


शारजाह में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इसके बाद हजरतुल्लाह जजाई और मोहम्मद शहजाद की सलामी जोड़ी ने इस फैसले पर मुहर लगाते हुए जोरदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की।हालांकि शहजाद 22 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद जजाई ने गुरबज के साथ 28 रनों की साझेदारी की लेकिन थोड़ी देर बाद हजरतुल्लाह जजाई भी 44 रन के स्कोर पर आउट हो गए। अफगानिस्तान की सलामी जोड़ी के पवेलियन लौटने के बाद रहमानुल्लाह गुरबज और नजीबुल्लाह जदरान ने मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और बड़ी साझेदारी निभाई। जदरान 34 गेंदों में 59 और गुरबज 37 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। दोनों की पारियों की बदौलत अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड के सामने 191 रन का विशाल लक्ष्य रखा। 
विज्ञापन




लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड ने सधी हुई शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 28 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद अफगानिस्तानी फिरकी के आगे उनका कोई बल्लेबाजी भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाया। मुजीब ने पारी के चौथे ओवर में स्कॉटलैंड के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। इससे पहले कि स्कॉटलैंड की टीम इन झटकों से उबर पाती, दूसरे छोर से राशिद खान ने भी विकेट चटकाने शुरू कर दिए। अफगानिस्तान की फिरकी के आगे स्कॉटलैंड की टीम ने पूरी तरह से घुटने तक दिए और देखते-देखते 10.2 ओवर में महज 60 रन पर ढेर हो गई। 

अफगानिस्तान की तरफ से मुजीब ने चार ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट झटके तो वहीं राशिद खान ने भी चार खिलाड़ियों का शिकार किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed