फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AFG vs SA Champions Trophy 2025 Team Preview Squad Karachi Match Afghanistan vs South Africa Head to Head

Champions Trophy: दक्षिण अफ्रीका को चौंकाने उतरेगी अफगानिस्तान की टीम, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Fri, 21 Feb 2025 10:37 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Feb 2025 10:37 AM IST
सार

अफगानिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार हिस्सा ले रही है। इस टीम का इतिहास सीमित ओवर के क्रिकेट में उलटफेर करने का रहा है। दक्षिण अफ्रीका पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में चल रही है, लेकिन अफगानिस्तान को हल्के में लेने का जोखिम वह नहीं लेना चाहेगी।

विज्ञापन
AFG vs SA Champions Trophy 2025 Team Preview Squad Karachi Match Afghanistan vs South Africa Head to Head
अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 और पिछले साल टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली अफगानिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों के बीच ग्रुप बी का मुकाबला शुक्रवार को कराची के नेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। अफगानिस्तान ने वनडे विश्व कप में बड़ी टीमों को चौंकाया था जिसके दम पर टीम ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया था।  
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार खेल रही है अफगानिस्तान 
अफगानिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार हिस्सा ले रही है। इस टीम का इतिहास सीमित ओवर के क्रिकेट में उलटफेर करने का रहा है। दक्षिण अफ्रीका पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में चल रही है, लेकिन अफगानिस्तान को हल्के में लेने का जोखिम वह नहीं लेना चाहेगी। दूसरी ओर, अफगानिस्तान की कोशिश इस टूर्नामेंट में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखने पर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की टीम संतुलित 
दक्षिण अफ्रीका की टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं करती रही है। दक्षिण अफ्रीका की टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं लेकिन इसके बावजूद वह अभी तक केवल चैंपियंस ट्रॉफी ही जीत पाई है। इस बार भी दक्षिण अफ्रीका की टीम बेहद संतुलित नजर आ रही है और उसकी बल्लेबाजी काफी मजबूत है। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी में कप्तान तेम्बा बावुमा, टोनी डी जोरजी, रासी वैन डेर डुसेन और एडेन मार्करम शीर्ष क्रम में, जबकि हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंदबाजी विभाग चिंता का विषय
दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी चिंता उसका गेंदबाजी विभाग है क्योंकि तेज गेंदबाज एनरिक नोर्त्जे, नांद्रे बर्गर और गेराल्ड कोएत्जे चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में अपनी आक्रामकता के लिए मशहूर तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी तथा मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी को उनका अच्छी तरह से साथ देना होगा। स्पिन विभाग में केशव महाराज और तबरेज शम्सी की अहम भूमिका होगीं।

आईसीसी टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने किया है बैहतर प्रदर्शन 
अफगानिस्तान ने हाल में आईसीसी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने वनडे विश्व कप 2023 में इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया और पिछले साल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। अफगानिस्तान ने इस तरह से साबित कर दिया है कि उसकी टीम को अब केवल छुपा रुस्तम तक सीमित रखना सही नहीं होगा। अफगानिस्तान का मजबूत पक्ष उसका स्पिन विभाग है जिसमें राशिद खान, मोहम्मद नबी और बाएं हाथ के नूर अहमद और नांगेयालिया खारोटे शामिल हैं। वे तीनों ग्रुप मैच पाकिस्तान में खेलेंगे जहां स्पिन निर्णायक कारक होगा।
 
बल्लेबाजी विभाग में रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान से एक बार फिर ठोस शुरुआत की उम्मीद होगी। अफगानिस्तान के मध्यक्रम के बल्लेबाज अपेक्षित योगदान देने में नाकाम रहे हैं जो टीम के लिए चिंता का विषय होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज कगिसो रबाडा।

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद/नांगेयालिया खारोटे, नवीद जादरान, फजलहक फारूकी।
 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को यानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, कॉर्बिन बॉश।
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed