फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AFG Vs PNG Highlights: ICC T20 World Cup Afghanistan Beats Papua New Guinea Scorecard And Result News in Hindi

AFG vs PNG: अफगानिस्तान ने पीएनजी को सात विकेट से हराया, सुपर-8 में बनाई जगह; न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप से बाहर

Fri, 14 Jun 2024 11:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 14 Jun 2024 11:40 AM IST
सार

Afghanistan vs Papua New Guinea Highlights : टी20 विश्व कप 2024 के 29वें मैच में अफगानिस्तान का सामना पापुआ न्यू गिनी से था। यह मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पापुआ न्यू गिनी की टीम ने 96 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में अफगानिस्तान ने 15.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
AFG Vs PNG Highlights: ICC T20 World Cup Afghanistan Beats Papua New Guinea Scorecard And Result News in Hindi
अफगानिस्तान की टीम - फोटो : Afghanistan Cricket Board Twitter

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 के 29वें मैच में अफगानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को सात विकेट से हरा दिया है। यह मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पापुआ न्यू गिनी की टीम 19.5 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। जवाब में अफगानिस्तान ने 15.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अफगानिस्तान की जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम का वेलिंग्टन का टिकट कट गया है। अफगानिस्तान की टीम ग्रुप सी से सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। इस ग्रुप से वेस्टइंडीज की टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। वहीं, न्यूजीलैंड का सफर यहीं समाप्त हो गया।
विज्ञापन

पापुआ न्यू गिनी की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए पापुआ न्यू गिनी की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान असद वाला तीन रन और टोनी उरा 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, लेगा सियाका और सेसे बाउ खाता नहीं खोल सके। हीरी हीरी एक रन बनाकर नवीन उल हक का शिकार बने। इसके बाद चैड सोपर नौ रन और नोर्मन वानुआ (0) भी कुछ खास नहीं कर सके। दोनों रन आउट हुए। किपलिन डोरिगा 27 रन बना सके। वहीं, सेमो कामिया ने दो रन बनाए। जॉन कारिको चार रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारूकी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, नवीन उल हक को दो विकेट मिले। नूर अहमद को एक विकेट मिला।

अफगानिस्तान की पारी
सेमो कामिया ने इब्राहिम जादरान को क्लीन बोल्ड किया। जादरान खाता नहीं खोल सके। इसके बाद अली नाओ ने रहमनुल्लाह गुरबाज को क्लीन बोल्ड किया। गुरबाज सात गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद नौवें ओवर में नॉर्मन वनुआ ने अजमतुल्लाह ओमरजई को क्लीन बोल्ड किया। वह 13 रन बना सके। इसके बाद गुलबदीन नईब और मोहम्मद नबी ने नाबाद 46 रन की साझेदारी निभाई। नईब 36 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 49 रन बनाकर और नबी 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की टीम का विश्व कप में रिकॉर्ड

AFG Vs PNG Highlights: ICC T20 World Cup Afghanistan Beats Papua New Guinea Scorecard And Result News in Hindi
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : Blackcaps twitter
न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है। वनडे और टी20 विश्व कप को मिलाकर 37 साल बाद कीवी टीम ग्रुप स्टेज या फिर पहले राउंड से ही बाहर हुई है। इससे पहले ऐसा 1987 वनडे विश्व कप में हुआ था, जब टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। वहीं, 1983 वनडे विश्व कप में भी न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप स्टेज या फिर पहला राउंड पार नहीं कर पाई थी। टी20 विश्व कप में हर बार टीम दूसरे राउंड में पहुंचने में कामयाब रही है।

2009, 2010 और 2012 टी20 विश्व कप में कीवी टीम सुपर-8 राउंड से बाहर हुई थी, वहीं 2014 में न्यूजीलैंड की टीम ऑटोमैटिक सुपर-10 राउंड में पहुंची थी और सुपर-10 में हारकर बाहर हो गई थी। 2007, 2016 और 2022 टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी। वहीं, 2021 में कीवी टीम रनर अप रही थी।

वनडे विश्व कप की बात करें तो कीवी टीम 1975, 1979, 1992, 1999, 2007, 2011 और 2023 में सेमीफाइनल से बाहर हुई थी। 2015 और 2019 में यह टीम रनर अप रह चुकी है। 1996 में कीवी टीम को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2003 में टीम सुपर-6 में हारकर बाहर हो गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed