{"_id":"639d7cf3a068af5174271a06","slug":"adelaide-strikers-all-out-for-15-runs-dogget-with-four-runs-remained-highest-scorer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ADS vs SYT: 15 रन पर सिमट गई सिडनी थंडर की पूरी टीम, 10वें नंबर पर आए खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा चार रन बनाए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ADS vs SYT: 15 रन पर सिमट गई सिडनी थंडर की पूरी टीम, 10वें नंबर पर आए खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा चार रन बनाए
Sat, 17 Dec 2022 01:55 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 17 Dec 2022 01:55 PM IST
सार
सिडनी थंडर की टीम पूरे मैच में सिर्फ एक चौका लगा पाई। यह चौका दसवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ब्रेंडन डॉगेट के बल्ले से निकला और वह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
विज्ञापन
चार रन बनाने वाले डॉगेट सिडनी के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बैश लीग 2022 में सिडनी थंडर की टीम ने शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ मैच में यह टीम सिर्फ 15 रन के स्कोर पर सिमट गई और टी20 क्रिकेट का सबसे छोटा स्कोर अपने नाम किया। इस मैच में सिडनी की टीम पूरा पावरप्ले भी नहीं खेल पाई और सिर्फ 35 गेंद के अंदर सभी 10 विकेट खो दिए।
10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ब्रेंडन डॉगेट ने चार रन बनाए और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। सिडनी की पारी का एकमात्र चौका भी उन्हीं के बल्ले से निकला।
इस मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 139 रन बनाए थे। क्रिस लिन ने सबसे ज्यादा 36 और कॉलिन डी ग्रांडहोम ने 33 रन बनाए थे। फजलहक फारुखी ने तीन विकेट लिए थे। ऐसे में सिडनी की टीम के सामने आसान लक्ष्य था। हालांकि, इसके जवाब में सिडनी ने पहले ओवर में ही एक विकेट खो दिया। इसके बाद दूसरे ओवर में दो, तीसरे ओवर में दो, चौथे ओवर में एक, पांचवें और छठे ओवर में दो-दो विकेट खोए। इसके साथ ही यह टीम 35 गेंद के अंदर मैच हार गई। एडिलेड के लिए हेनरी थॉर्टन ने पांच और वेस एगर ने चार विकेट लिए। मैथ्यू शॉर्ट को एक विकेट मिला। सिडनी की टीम यह मैच 124 रन से हार गई।

Lowest total ever by a team in T20 cricket: Sydney Thunder all out for 15 in 5.5 overs vs Adelaide Strikers today!#BigBashLeague pic.twitter.com/vqbvXyfci5
— Pavan Kumar Allada (@pavankumar_apk) December 16, 2022
खाता नहीं खोल सके चार बल्लेबाज
सिडनी थंडर के चार खिलाड़ी तो खाता भी नहीं खोल सके। इनमें एलेक्स हेल्स, मैथ्यू जाइल्क्स, कप्तान जेसन सांघा, क्रिस ग्रीन और गुरिंदर संधू शामिल हैं। राइली रूसो तीन रन, एलेक्स रॉस दो रन, सैम्स एक रन, ओलिवर डेवीज एक रन, डॉगेट चार रन बनाकर आउट हुए। वहीं, फारुकी एक रन बनाकर नाबाद रहे।
खतरनाक है टी20 का नया अंदाज
बिग बैश लीग में किसी टीम का 15 रन पर सिमट जाना सामान्य बात नहीं है। क्योंकि, इस लीग में ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों के कई बड़े खिलाड़ी खेलते हैं और सभी टीमों में शामिल अधिकतर बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाल करने की क्षमता रखते हैं। इसके बावजूद एक टीम 15 रन पर सिमट गई। इसके लिए टी20 क्रिकेट खेलने का नया अंदाज जिम्मेदार है। क्रिकेट में पारंपारिक रूप से बल्लेबाज विकेट गिरने के बाद संभलकर खेलते हैं। अब तक इसी अंदाज से सभी टीमें खेल रही थीं, लेकिन ट्री20 क्रिकेट की मात्रा बढ़ने के बाद इंग्लैंड ने फटाफट क्रिकेट खेलने का नया अंदाज शुरू किया।
इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पहली गेंद से ही बड़े शॉट खेलने शुरू किए और विकेट गिरने पर भी बल्लेबाजों के रवैये में बदलाव नहीं आया। इसका नतीजा यह हुआ कि इंग्लैंड ने वनडे और टी20 क्रिकेट में कई बड़े स्कोर बनाए। इंग्लैंड ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। इंग्लैंड को देखकर बाकी टीमों ने भी यही अंदाज अपनाया और अब सभी टीमें इसी तरीके से टी20 क्रिकेट खेल रही हैं। इसी वजह से सिडनी के विकेट लगातार गिरते रहे, लेकिन जो भी नया बल्लेबाज आया उसने क्रीज पर रुककर खेलने की कोशिश नहीं की। विकेट गिरते रहे और नया बल्लेबाज शॉट खेलने के प्रयास में आउट होता गया। इसी वजह से टीम 15 रन पर सिमट गई।