{"_id":"5f5cbfde8ebc3e98597183f4","slug":"adelaide-oval-onsite-hotel-to-serve-as-bio-secure-bubble-for-india-australia-tests","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए न्यू ओवल होटल को बनाया जाएगा 'बायो बबल' ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए न्यू ओवल होटल को बनाया जाएगा 'बायो बबल'
Sat, 12 Sep 2020 06:02 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 12 Sep 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
-
- फोटो : @TheAdelaideOval
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीलेड ओवल का ऑनसाइट होटल इस साल के आखिर में भारतीय टीम के टेस्ट दौरे से पहले ऑस्ट्रेलियाई पुरूष क्रिकेट टीम के लिए जैविक सुरक्षित बबल के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को घोषणा की कि इंग्लैंड दौरे से लौटकर टीम एडीलेड में पृथकवास पूरा करेगी और घरेलू सत्र की तैयारियां शुरू करेगी।जो खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा नहीं हैं, वे एडीलेड ओवल में ही रहेंगे और न्यू ओवल होटल में अभ्यास करेंगे जो एडीलेड ओवल पर स्थित है।
विज्ञापन
नाथन लियोन ने कहा, 'मुझे भारतीय टीम का बेताबी से इंतजार है। यह श्रृंखला एशेज जितनी ही बड़ी है। भारत के पास बेहतरीन खिलाड़ी है और यह बड़ी चुनौती होगी।' रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम और आईपीएल खेलने वाले आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के पृथकवास के बंदोबस्त को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया राज्य सरकारों से बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन