WI Inning
32/0 (2.1 ov)
Shai Hope 8(4)*
Jewel Andrew 18 (10)
IND elected to bowl
{"_id":"5dc307988ebc3e5b7a6e60c5","slug":"adam-gilchrist-says-third-umpire-should-be-able-to-spot-no-balls","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे अंपायर को देखनी चाहिए नोबॉल : गिलक्रिस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीसरे अंपायर को देखनी चाहिए नोबॉल : गिलक्रिस्ट
Wed, 06 Nov 2019 11:19 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
एडम गिलक्रिस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि थर्ड अंपायर को 'नो बॉल' देखनी चाहिए लेकिन वह आईपीएल में थर्ड अंपायर के यह फैसला करने के खिलाफ नहीं हैं, बशर्ते सही निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन
आईपीएल के दौरान अंपायरों के खराब फैसलों की संख्या में कमी लाने के लिए आईपीएल संचालन परिषद ने 'नो बॉल' से जुड़े फैसले के लिए अलग अंपायर रखने का प्रस्ताव रखा जिसके बाद गिलक्रिस्ट ने यह प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘मैदानी अंपायर के लिए पहले नीचे देखना, फिर ऊपर देखना और साथ ही इधर-उधर भी देखना काफी चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि काफी चीजें हो रही होती हैं। निश्चित तौर पर पिछले साल रिप्ले में दिखाया गया कि नो बॉल फेंकी गई थी।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘क्या आपको चौथे अंपायर की जरूरत है, शायद नहीं, आखिर ऐसा क्यों ना हो कि तीसरा अंपायर रिप्ले देखे और फैसला करे।’