फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Actor Angad Bedi and family tribute to Bishan Singh Bedi, says Dad’s ultimate spin ball, we never saw coming

Bishan Singh Bedi Died: 'पापा की आखिरी स्पिन बॉल..हमने कभी आती नहीं देखी', पिता के निधन पर अंगद बेदी हुए भावुक

Tue, 24 Oct 2023 11:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 24 Oct 2023 11:55 AM IST
सार

अंगद बेदी ने अपने पिता और क्रिकेट लीजेंड बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की ओर से एक दिल छू लेने वाला संदेश साझा किया।

विज्ञापन
Actor Angad Bedi and family tribute to Bishan Singh Bedi, says Dad’s ultimate spin ball, we never saw coming
अंगद बेदी और बिशन बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी का 23 अक्तूबर को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। पूर्व दिग्गज के परिवार में पत्नी अंजू और बच्चे अंगद और नेहा बेदी हैं। 24 अक्तूबर को अंगद बेदी और उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला बयान जारी किया है और इस भारी नुकसान पर शोक जताया है। बयान में कहा गया है कि पूरा परिवार सदमे में है। हालांकि, उन्हें यह जानकर सांत्वना मिलती है कि बिशन सिंह बेदी ने एक समृद्ध, निडर और पूर्ण जीवन जीया जिसने कई लोगों को प्रेरित किया।
विज्ञापन


अंगद बेदी और उनके परिवार ने जारी किया बयान
अंगद बेदी ने अपने पिता और क्रिकेट लीजेंड बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की ओर से एक दिल छू लेने वाला संदेश साझा किया। उन्होंने  लिखा- क्या यह पूरी तरह से पापा का चरित्र नहीं है कि हमें अपनी आखिरी स्पिन गेंद से चकमा दे गए। एक ऐसी गेंद जिसे हमने कभी नहीं देखा था। अब जबकि हम सदमे में हैं और दुख से उबर रहे हैं, हमें यह जानकर सांत्वना मिलती है कि उन्होंने एक समृद्ध, निडर और पूर्ण जीवन जीया जिसने कई लोगों को प्रेरित किया। हम सार्वजनिक रूप से और व्यक्तिगत रूप से प्राप्त प्यार के प्रत्येक संदेश से प्रेरित हैं। उनके धैर्य, हास्य और विशाल दिल का जश्न मनाने के लिए सभी को धन्यवाद। यह देखना दिल को छू लेने वाला है कि पापा ने अपने जीवन में कितनी पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनके जीवन का हर दिन अपने परिवार और विश्वास के प्रति समर्पण में और अपने वाहेगुरु की सेवा में व्यतीत हुआ। वह निर्भाऊ-निर्वैर के जीवन जीने के प्रतीक थे और हमें यह जानकर सुकून मिलता है कि वह अब अपने प्रिय के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंगद ने लिखा, 'पिताजी हम आपको अपने निडर नेृतृत्व के रूप में पाकर धन्य थे। हम आपके आदर्शों पर जीने का प्रयास करेंगे। आप हर मोड़ पर हमारा मार्गदर्शन करते रहें। प्यार और विश्वास में हमारे साथ रहें।' अंगर बेदी के अलावा शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन सहित कई बॉलीवुड सितारों ने भी परिवार के लिए प्रार्थना करते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। 
विज्ञापन

Actor Angad Bedi and family tribute to Bishan Singh Bedi, says Dad’s ultimate spin ball, we never saw coming
अंगद बेदी, बिशन सिंह बेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 77 साल के थे। कुछ समय पहले ही उनके घुटने की सर्जरी हुई थी। इसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और 23 अक्तूबर के दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बेदी ने भारत के लिए कुल 77 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 273 विकेट झटके थे। बेदी को भारतीय टेस्ट इतिहास के बेहतरीन स्पिनरों में माना जाता है। उन्होंने अपने दम पर देश को कई मैच जिताए थे। बिशन सिंह बेदी को भारतीय टीम की कप्तानी करने का भी मौका मिला था। उन्हें 1976 में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। भारत के लिए 67 टेस्ट मैच में उन्होंने 266 विकेट लिए। उन्होंने 15 बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया और एक बार मैच में 10 विकेट भी लिए। वहीं, 10 वनडे मैच में उन्होंने सात विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed