{"_id":"8e9417ee-ca82-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"accuse-in-spot-fixing-ankit-chavhan-shadi-as-per-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल ही होगी अंकित से शादी, मंगेतर ने कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कल ही होगी अंकित से शादी, मंगेतर ने कहा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 01 Jun 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग कांड में फंसे राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज अंकित चव्हाण को शादी के लिए अदालत से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
इस बीच उनकी मंगेतर ने साफ कर दिया कि शादी के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा और 2 जून को वे दोनों परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।
अंकित की होने वाली पत्नी नेहा सांबरी ने मुंबई मिरर को फोन पर बताया, 'हम दोनों आठ साल से एक-दूसरे को जानते हैं, इसलिए इस बारे में दोबारा सोचने का सवाल ही नहीं उठता। शादी तय तारीख 2 जून को ही होगी।'
नेहा ने कहा, 'वह बेगुनाह है और यह साबित भी होगा।'
हालांकि स्पॉट फिक्सिंग कांड ने शादी की तैयारियों पर जरूर असर डाला है। यह खुलासा होने से पहले अंकित और नेहा की शादी धूमधाम से होने वाली थी, लेकिन अब सादा समारोह होगा, जिसमें करीबी लोग शिरकत करेंगे।
विज्ञापन