बॉल टेंपरिंग विवाद में हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, ये हैं असली 'विलेन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉल टेंपरिंग विवाद के मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर को असली 'विलेन' माना है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रेस रीलिज के मुताबिक डेविड वॉर्नर ने ही बॉल टेंपरिंग करने का प्लान बनाया था। उन्होंने कैमरन बैनक्रॉप्ट को बॉल के एक साइड रफ करने के लिए ही नहीं कहा, बल्कि खुद बैनक्रॉप्ट को टेंपरिंग करके भी दिखाया।
गौरतलब है कि इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक साल का और कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा दोनों खिलाड़ियों को इस साल आईपीएल से भी बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही ये तीनों खिलाड़ी आगामी टीम इंडिया के खिलाफ नवंबर-दिसंबर में होने वाली सीरीज से भी बाहर रहेंगे।
वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि स्मिथ को एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने का मौका दिया जा सकता है। सीए के बयान के मुताबिक स्टीम स्मिथ और कैमरन पर लगे प्रतिबंध के समाप्त होने के कम से कम 12 महीने तक इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट खेलने के नाम पर कप्तानी के लिए विचार नहीं होगा। बयान के मुताबिक, 'आने वाले समय में इनके नेतृत्व पर विचार की कोई भी संभावना प्रशंसकों और जनता की शर्तों पर होगी। इसके अलावा फार्म और खिलाड़ियों के समूह के बीच स्थिति पर निर्भर करेगी।
बता दें आईसीसी के बाद बीसीसीआई ने भी इन दोनों खिलाड़ियों को तगड़ा झटका दिया है। दोनों को इस साल आईपीएल से बाहर कर दिया गया है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल और सनराइजर्स हैदराबाद ने दोनों खिलाड़ियों को 12-12 करोड़ रुपये में रीटेन किया था। साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद डेविड वॉर्नर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीती थी।
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन गेंद के साथ छेड़छाड़ की गई थी। केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें बेनक्रॉफ्ट एक पीले रंग की चीज अपनी पैंट में रखते नजर आ रहे थे।
इस विवाद के बाद कप्तान पर कप्तान स्टीव स्मिथ पर एक मैच पर बैन और मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना, जबकि बेनक्रॉफ्ट पर बेनक्रॉफ्ट पर मैच फीस का 75 प्रतिशत और आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट लेवल-2 के तहत 3 डिमेरिट प्वाइंट्स भी दिया गया था। साथ ही साथ कप्तानी के पद से भी हटा दिया गया था।