फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Abu Dhabi T10 League: ICC bans Sunny Dhillon for six years, accused of match fixing

Abu Dhabi T10 League: आईसीसी ने सनी ढिल्लों पर छह साल का प्रतिबंध लगाया, मैच फिक्सिंग का लगा है आरोप

Tue, 10 Dec 2024 04:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 10 Dec 2024 04:42 PM IST
सार

एक फ्रेंचाइजी टीम के पूर्व सहायक कोच ढिल्लों उन आठ लोगों में शामिल थे जिन पर पिछले साल भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन
Abu Dhabi T10 League: ICC bans Sunny Dhillon for six years, accused of match fixing
सनी ढिल्लों (बाएं) - फोटो : Twitter

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अबुधाबी टी10 लीग में एक फ्रेंचाइजी के पूर्व सहायक कोच सनी ढिल्लों को मैच फिक्स करने के प्रयास के लिए मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से छह साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। ढिल्लों पर पिछले साल आरोप लगाया गया था। उनका प्रतिबंध 13 सितंबर 2023 से लागू माना जाएगा जब उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था।
विज्ञापन


आईसीसी ने बयान में कहा, 'सनी ढिल्लों को अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है और उन्हें सभी तरह की क्रिकेट से छह साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।'
विज्ञापन


एक फ्रेंचाइजी टीम के पूर्व सहायक कोच ढिल्लों उन आठ लोगों में शामिल थे जिन पर पिछले साल भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। आरोप 2021 में अबुधाबी टी10 क्रिकेट लीग और टूर्नामेंट के दौरान मैचों के नतीजे को प्रभावित करने के कथित प्रयासों से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed