{"_id":"6187c62317d42d499a2041c8","slug":"abu-dhabi-pitch-mohan-singh-dies-before-match-between-afganistan-and-new-zealand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AFG vs NZ: अबू धाबी स्टेडियम के पिच क्यूरेटर का निधन, पुलिस ने शुरू की जांच, बीसीसीआई की कोचिंग के बाद गए थे यूएई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AFG vs NZ: अबू धाबी स्टेडियम के पिच क्यूरेटर का निधन, पुलिस ने शुरू की जांच, बीसीसीआई की कोचिंग के बाद गए थे यूएई
Sun, 07 Nov 2021 06:22 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 07 Nov 2021 06:22 PM IST
सार
अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम के पिच क्यूरेटर मोहन सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच से पहले उनका शव उनके कमरे में पाया गया।
विज्ञापन
अबू धाबी के पिच क्यूरेटर मोहन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी-20 वर्ल्डकप 2021 में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच की पिच बनाने वाले क्यूरेटर मोहन सिंह का रविवार की सुबह निधन हो गया। मोहन ने पंजाब के मोहाली स्टेडियम में लंबे समय तक काम करने के बाद अबू धाबी में काम करना शुरू किया था। वो इस मैदान के मुख्य पिच क्यूरेटर थे। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच से पहले अपने कमरे में वो मृत अवस्था में पाए गए।
मोहन साल 2004 में अबू धाबी आए थे। इससे पहले उन्होंने मोहाली में ग्राउंड सुपरवाइजर और असिस्टेंट कोच के रूप में काम किया था। यूएई जाने से पहले उन्होंने बीसीसीआई से पिच क्यूरेटर की ट्रेनिंग ली थी। मोहन सिंह की मौत की वजह का पता नहीं चला है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहन सिंह के परिवार को इसकी सूचना दी गई है और वो अबू धाबी के लिए निकल चुके हैं।
मोहन सिंह के लिए यह साल काफी व्यस्त रहा था। उन्होंने पीएसएल, आईपीएल और वर्ल्डकप में लगातार काम किया था। इस दौरान उनकी बनाई पिचों पर काफी रन भी बने थे। बीसीसीआई के पूर्व मुख्य क्यूरेटर दलजीत सिंह ने कहा "यह बहुत चौंकाने वाली खबर थी। मैं उन्हें काफी अच्छे से जानता था। वो काफी मेहनती, लगनशील और महात्वाकांक्षी व्यक्ति थे। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। वो लगातार मेरे संपर्क में थे और मैं उनके परिवार के साथ भी बात करूंगा।" यूएई आने से पहले मोहन ने 10 सालों से ज्यादा समय तक दलजीत के साथ काम किया था।

Very sad to learn that the head curator of the Sheikh Zayed Stadium passed away overnight. It was a very busy and successful year for Mohan Singh - PSL, IPL, a World Cup and everything inbetween. The runs continue to flow.
विज्ञापन विज्ञापन
Our thoughts are with his family. #T20WorldCup #NZvAFG pic.twitter.com/XYbNXvhBGq — 🏏FlashScore Cricket Commentators (@FlashCric) November 7, 2021