फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   abhinav mukund early wicket makes twitter users angry

अभिनव मुकुंद के जल्दी आउट होने पर फूटा ट्विटर यूजर्स का गुस्सा, बताई इसे कोहली की चाल

Wed, 26 Jul 2017 06:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 26 Jul 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
abhinav mukund early wicket makes twitter users angry
अभिनव मुकुंद - फोटो : twitter

भारतीय टीम के ओपनर अभिनव मुकुंद बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 12 रन बनाकर प्रदीप की गेंद पर विकेटकीपर डिकवेला को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद से वो ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। 

विज्ञापन



भारतीय टीम को पहला झटका ओपनर अभिनव मुकुंद के रूप में लगा। नुवान प्रदीप ने राउंड द विकेट से आकर अच्छा एंगल बनाया और बाहर की तरफ गेंद निकाली। बाएं हाथ के बल्लेबाज का फुटवर्क अच्छा नहीं रहा और उन्होंने गेंद से छेड़छाड़ की। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर डिकवेला के हाथों में गई। बता दें कि टेस्ट इतिहास में मुकुंद और शिखर धवन भारत की तरफ से ओपनिंग करने वाली 152वीं जोड़ी जोड़ी है। 
विज्ञापन


ट्विटर यूजर्स ने मुकुंद को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए कप्तान विराट कोहली को दोषी ठहराया है। मुकुंद अपने टेस्ट करियर का सातवां मैच खेल रहे हैं। इससे पहले 6 टेस्ट में उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से कुल 227 रन बनाए हैं। बाएं हाथ के ओपनर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 62 रन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली ने सिर्फ इसलिए मुकुंद को किया टीम में शामिल

abhinav mukund early wicket makes twitter users angry
गौतम गंभीर

यूजर्स के मुताबिक कोहली ने मुकुंद को सिर्फ इसलिए टीम में शामिल किया है ताकि अनुभवी गौतम गंभीर को दूर रखा जा सके। एक यूजर ने ट्वीट किया, 'अभिनव मुकुंद को सिर्फ इसलिए जगह दी गई ताकि गौतम गंभीर को टीम से दूर रखा जा सके। ये कोहली की चाल है।'

एक और यूजर ने ट्वीट किया, 'बड़ी बात है कि अभिनव मुकुंद को सिर्फ इसलिए खेलने का मौका मिला ताकि गौतम गंभीर को टीम से दूर रखा जा सके। वाह! टीम के चयनकर्ताओं को सैल्यूट।'

वहीं एक यूजर ने भारतीय चयनकर्ताओं से सवाल किया है कि मुकुंद को रोहित शर्मा पर तरजीह देने का कारण बताएं। एक यूजर ने ट्वीट किया, 'श्रीलंका के लिए मुफ्त विकेट रहे अभिनव मुकुंद।'

आईए नजर डालते हैं कि ट्विटर पर मुकुंद के प्रति यूजर्स ने किस प्रकार अपना गुस्सा निकाला :
 



 

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed