{"_id":"0786831e5c0a2e6247931d599955896e","slug":"abdul-razzaq-pakistan-robbed-at-gunpoint","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी क्रिकेटर के घर डाका, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तानी क्रिकेटर के घर डाका, लाखों का नुकसान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 27 Nov 2013 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सीनियर क्रिकेटर के लाहौर स्थित घर से मंगलवार को बंदूक की नोक पर चोरों ने कई कीमती चीजों पर हाथ साफ कर दिए।
विज्ञापन
इस दिग्गज आजराउंडर अब्दुल रज्जाक ने बताया कि नकाबपोश चोरों ने मंगलवार की सुबह उनके घर में सेंध मारकर पासपोर्ट, सोना और नकदी ले गए।
उन्होंने कहा, "पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद खौफनाक अनुभव रहा। चोरों ने हम सभी को बांधकर हमारा सामान लूटा।"
विज्ञापन
33 साल के रज्जाक को एक साल के बाद यूएई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ट्वंटी-20 सीरीज के लिए पाक टीम में वापसी हुई थी। लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वह दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर नहीं जा सके और स्वदेश लौट आए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चोर वॉशरूम की खिड़की से अंदर घुस आए और उसके बाद वे लॉकर तक पहुंच गए जहां पर उनका पासपोर्ट, एक किलो से ज्यादा सोना (1100 ग्राम, 38 ओंस सोना), आठ हजार अमेरिकी डॉलर और 2500 पाउंड्स रखे थे।
लाहौर पुलिस ने रज्जाक परिवार से कहा है कि वे चोरों को जल्द से जल्द पकड़ लेंगे।
वहाब रियाज पर भी मामला दर्ज
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज पर नियम का उल्लंघन करने पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने लाहौर स्थित उनके घर पर छापा मारा था।
रियाज 30 नवंबर को होनी वाली अपनी शादी से पहले 'मिलाद कार्यक्रम' में व्यस्त थे। उन पर एक व्यंजन बनाने के नियम का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। साथ ही कार्यक्रम को देर तक जारी रखने का आरोप लगा।