{"_id":"5f625a768ebc3e0f4468aa85","slug":"ab-devilliers-countered-on-ipl-in-uae-said-i-am-not-used-to-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई में आईपीएल को लेकर डिविलियर्स ने गिनाई चुनौती, कहा- मुझे इसकी आदत नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यूएई में आईपीएल को लेकर डिविलियर्स ने गिनाई चुनौती, कहा- मुझे इसकी आदत नहीं
Thu, 17 Sep 2020 12:03 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए इस साल का आईपीएल यूएई में आयोजित किया जा रहा है। हालांकि इस बार की टी-20 लीग में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें खिलाड़ियों को मौसम में बदलाव का भी सामना करना पड़ेगा। इसका आभास खुद खिलाड़ियों को भी है। आरसीबी के स्टार खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग में सभी टीमों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यूएई के गर्म और उमस भरे मौसम के अनुकूल ढलने की होगी। अधिकांश मैच रात में खेले जाएंगे लेकिन हालात फिर भी चुनौतीपूर्ण होंगे।
विज्ञापन
डिविलियर्स ने आरसीबी के ट्विटर हैंडिल पर डाले गए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं इस तरह के मौसम का आदी नहीं हूं, बहुत गर्मी है। मुझे चेन्नई में जुलाई में खेला गया टेस्ट मैच याद आ गया जिसमें वीरू ने 300 रन बनाए थे, तब भी ऐसी ही गर्मी थी। उतनी ही उमस भी है, रात के दस बजे भी। इसका बहुत फर्क पड़ेगा और आपको आखिरी पांच ओवर के लिए ऊर्जा बचाकर रखनी होगी।’
विज्ञापन
डिविलियर्स ने कहा कि उन्हें भारत में खचाखच भरे स्टेडियमों में खेलने की कमी खलेगी। उन्होंने कहा, ‘हम सभी को खचाखच भरे स्टेडियमों में खेलने की आदत है। खासकर चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब दर्शक हौसलाअफजाई करते हैं तो मंजर ही अलग होता है। हमें उसकी कमी जरूर खलेगी।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि मुझे इसकी आदत नहीं है। मैने खाली स्टेडियमों में काफी क्रिकेट खेला है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ही मैंने भरे हुए स्टेडियम देखे हैं।’
डिविलियर्स ने कहा कि हर खिलाड़ी कोरोना वायरस महामारी के कारण लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर लौटकर खुश है। उन्होंने कहा, ‘सभी अच्छे प्रदर्शन को बेताब हैं। वे नई ऊर्जा लेकर आए हैं और बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिलेगी।’