फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AB De Villiers meets Sachin Tendulkar eats wada pav De Villiers shares photos in Instagram

De Villiers and Sachin:सचिन तेंदुलकर से मिले एबी डिविलियर्स, दोनों दिग्गजों ने किया वड़ा पाव का नाश्ता

Mon, 07 Nov 2022 11:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 11:05 PM IST
सार

सचिन के साथ मुलाकात के बाद फोटो शेयर करते हुए एबी डिविलियर्स ने फोटो शेयर की जिसमें वड़ा पाव भी दिखाई दे रहा था। इस मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए डिविलियर्स ने बताया कि उन्होंने सचिन से मिलकर उनसे हमेशा की तरह बहुत कुछ सीखा। 
 

विज्ञापन
AB De Villiers meets Sachin Tendulkar eats wada pav De Villiers shares photos in Instagram
सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने सोमवार को महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। डिविलियर्स ने सचिन से मिलने से पहले और उनसे मिलने के बाद अपनी प्रतिक्रिया इंस्टाग्राम पर शेयर की। डिविलियर्स ने कहा कि वह हमेशा सचिन को फॉलो करते हैं। सचिन से मिलने का इंतजार करते हुए वह काफी उत्साह से भरे हुए थे। डिविलियर्स ने बताया कि सचिन हमेशा से ऐसे इंसान रहे हैं, जिनसे मिलने के लिए वह आतुर रहते हैं। 
विज्ञापन


डिविलियर्स ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि जिस तरह से सचिन ने अपने खेल के दिनों में खुद को मैदान पर और मैदान के बाहर साबित किया वह अविश्वसनीय था। सचिन के संन्यास के बाद भी कुछ भी नहीं बदला है और वह अभी भी डिविलियर्स सहित दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। 
विज्ञापन

AB De Villiers meets Sachin Tendulkar eats wada pav De Villiers shares photos in Instagram
सचिन और डिविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर जवाब दिया, कि डिविलियर्स को लेकर वह भी वैसा ही महसूस करते हैं। वह बगल के कमरे में बैठे हुए हैं और पूरी तैयारी है। अंपायरों के मैदान में जाने का इंतजार हो रहा है। जल्द मिलेंगे। 

सचिन के साथ मुलाकात के बाद, डिविलियर्स ने अपने फैंस के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि तेंदुलकर के साथ बातचीत के दौरान वह सुनते रहे और सचिन की बातों को अपने दिमाग में बसा लिया। उन्होंने लिखा "तो मैंने आज इस आदमी के साथ कुछ घंटे बिताए। सोचा कि मैं उसका साक्षात्कार करने जा रहा था, लेकिन बस उन्हें सुना और दिमाग में बसा लिया। क्या अनुभव था। आपके समय के लिए धन्यवाद" मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर"



हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि दोनों दिग्गजों की मुलाकात का कारण क्या था, लेकिन इन दो महान क्रिकेट खिलाड़ियों को साथ देखकर फैंस खुश हो गए। 

डिविलियर्स हाल ही में बेंगलुरु में थे। इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है वह अगले आईपीएल सीजन में आरसीबी की टीम के साथ नजर आ सकते हैं। आरसीबी की टीम ने तीन नवंबर को एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें डिविलियर्स ने कहा था, "मैं यहां अगले साल के आईपीएल के लिए आरसीबी के लोगों के साथ बातचीत करने के लिए आया हूं।"

डिविलियर्स 2011 से 2021 तक 157 मैचों में आरसीबी का हिस्सा रहे। उन्होंने 41.10 की औसत से 4,522 रन बनाए। उन्होंने 158 से अधिक के स्ट्राइक रेट से टीम के लिए दो शतक और 37 अर्द्धशतक बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed