फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AB de Villiers may be fit for fourth ODI against team india

चौथे वन-डे में वापसी कर सकता है 360 डिग्री शॉट खेलने वाला यह अफ्रीकी बल्लेबाज

Sun, 04 Feb 2018 09:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Feb 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
AB de Villiers may be fit for fourth ODI against team india
एबी डीविलियर्स - फोटो : File
दक्षिण अफ़्रीकाई टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले एबी डीविलियर्स टीम इंडिया के खिलाफ चौथे वन-डे में वापसी कर सकते हैं। डीविलियर्स ने प्रिटोरिया कंट्री क्लब में गोल्फ खेलने का फैसला किया है। उनके इस फैसले के मद्देनजर टीम के मेडिकल अधिकारी डॉ. शोएब मंजरा ने पोजिटिव साइन बताया है। 
विज्ञापन


बता दें कि डीविलियर्स फिलहाल टीम इंडिया के साथ खेली जा रही 6 वन-डे मैचों की सीरीज से पहले तीन वन-डे से उंगली की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। 
विज्ञापन


उनके गोल्फ खेलने के फैसले के बाद डॉ. शोएब ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि अगर वह बिना दर्द की शिकायत किए 18 राउंड खेल लेते हैं तो यह पोजिटिव साइन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि डीविलियर्स तीसरे टेस्ट के दौरान विराट कोहली का कैच पकड़ते वक्त अपनी उंगली को चोटिल कर बैठे थे। इसके बावजूद वह बैटिंग करने आए थे, मगर फील्डिंग नहीं की थी। 
 

डीविलियर्स के अलावा डु प्लेसी भी हुए चोटिल

AB de Villiers may be fit for fourth ODI against team india
फाफ डु प्लेसी - फोटो : BCCI
पहले वन-डे में अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसी भी चोटिल होकर दूसरे वन-डे में बाहर बैठने पर मजबूर हुए। जिसका नतीजा यह हुआ कि टीम महज 118 रन पर ऑल आउट हुई और मैच 9 विकेट से गंवा बैठी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed