{"_id":"575139b14f1c1b802f1094fe","slug":"aaron-finch-backs-david-warner-for-australia-captaincy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक ही नहीं दूसरी टीम में भी होता है विवाद, जानिए क्या हुआ?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक ही नहीं दूसरी टीम में भी होता है विवाद, जानिए क्या हुआ?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद सिर्फ पाकिस्तान की टीम में नहीं होते कभी-कभार दूसरी टीमों में भी झगड़े सुनाई दे जाते हैं। विवाद का नया मामला ऑस्ट्रेलिया की टीम में दिख रहा है।
विज्ञापन
टी-20 के विशेषज्ञ बल्लेबाज ऐरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत में कप्तानी को लेकर एक बयान देकर मामला गर्म कर दिया है। फिंच ने विवाद को जन्म देते हुए कहा है कि डेविड वार्नर निश्चित तौर पर कंगारू टीम की कप्तानी करने में पूर्ण रूप से सक्षम हैं अगर उन्हें यह मौका मिलता है।
विज्ञापन
इस साल की शुरुआत में फिंच को हटाकर ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम का कप्तान स्टीव स्मिथ को बना दिया गया था। वार्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पिछले रविवार को आईपीएल का खिताब जीता था। वार्नर ने बतौर कप्तान टीम के लिए जबर्दस्त योगदान दिया था।
विज्ञापन
बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाड वार्नर ने आईपीएल में कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल दिखाया था। इस साल उन्होंने आईपीएल में 848 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने एलिमिनेटर में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 93 रनों की नाबाद पारी खेली, फिर खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 69 रन बनाए।
फिंच ने ऑस्ट्रेलिया की एक वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में कहा, "सनराइजर्स के लिए खिताब तक की अगुवाई करना, मैं समझता हूं कि उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी उठाने में मजा आथा है।" उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने बल्ले से फ्रंट पर अगुवाई की, फील्डिंग में भी लगातार फ्रंट पर रहे और अब मैं सोचता हूं कि बतौर कप्तान उन्होंने जिस तरह का खेल दिखाया वो कुछ ही कप्तानों में दिखाई देता है। वह लगातार आक्रामक बने रहते हैं, वह कभी भी पीछे नहीं देखते।"
उन्होंने वार्नर की तारीफ करते हुए कहा, "उन्होंने बल्ले के साथ पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा, साथ ही फाइनल में जीत के साथ दिखा दिया कि वह टीम की अगुवाई करने में सक्षम हैं। वह बहुत शानदार रहे।"
पारिवारिक जिम्मेदारियों ने वार्नर को बनाया मेच्योर
डेविड वार्नर
ऐरोन फिंच का यह बयान उस दिन आया है जिस दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीनों प्रारुपों के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने अपना 27वां जन्मदिन मनाया। लेकिन फिंच ने सिर्फ बदलाव के लिए यह सुझाव दिया है, लेकिन वह वर्तमान कप्तान का भी समर्थन करते रहेंगे।
फिंच ने इसके लिए वार्नर की पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी एक खास कारण माना। उनका मानना है कि 2 बेटियों के पापा बनने के बाद वह काफी मेच्योर हो गए हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं तय कर ली है और इसके लिए उनकी पत्नी कैंडिक को श्रेय दिया जाना चाहिए जिन्होंने वार्नर जैसे एक अनुशासनहीन लड़के को एक मेच्योर आदमी बना दिया।
फिंच ने इसके लिए वार्नर की पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी एक खास कारण माना। उनका मानना है कि 2 बेटियों के पापा बनने के बाद वह काफी मेच्योर हो गए हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं तय कर ली है और इसके लिए उनकी पत्नी कैंडिक को श्रेय दिया जाना चाहिए जिन्होंने वार्नर जैसे एक अनुशासनहीन लड़के को एक मेच्योर आदमी बना दिया।