फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aaron Finch and David warner raises concerns on Government's measures for Covid 19

वॉर्नर और कप्तान फिंच ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार पर उठाए सवाल, कोरोना को लेकर जाहिर की चिंता

Mon, 16 Mar 2020 12:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 16 Mar 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Aaron Finch and David warner raises concerns on Government's measures for Covid 19
वॉर्नर और फिंच - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के वनडे टीम के कप्तान आरोन फिंच और सालामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने कोरोना के खिलाफ उठाए गए कदमों को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं। दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि विदेश से ऑस्ट्रेलिया आने वाले किसी भी शख्स को खुद को 14 दिनों के लिए पृथक रखना पड़ेगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के इस निर्देश पर कई लोग असमंजस में दिखे तो वहीं एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार वेरोनिका एग्ग्लेटन ने ट्वीट कर पूछा कि एक जरुरी सवाल- सरकार को कैसे पता चलेगा कि नए लोगों ने खुद को पृथक किया है? इसपर फिंच ने ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, 'मैं भी यही सोच रहा हूं', इसके बाद फिंच के इस ट्वीट पर वॉर्नर ने कमेंट करते हुए कहा, 'या उन उबर/टैक्सी/बस/ट्रेन का क्या जिसे लेकर वे एअरपोर्ट से अपने स्थान पर जाएंगे।


बता दें कि कोरोना की वजह से अब तक दुनियाभर में हजारों जाने जा चुकी हैं और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। इसे देखते हुए हर देश अपने-अपने तरीके से कदम उठा रहा है और यात्राओं पर भी पाबंदियां लगा रहा है। इस वायरस का असर खेल जगत पर भी पड़ा है। कई बड़े टूर्नामेंटों को स्थगित या रद्द करना पड़ा है। इसी को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड सीरीज को भी रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed